माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, हर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए राशि अनुसार 9 दिन जरूर करें ये उपाय

Magh Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि तंत्र और मंत्र की सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण है. गृहस्थ जीवन वालों को गुप्त नवरात्रि में अखंड दीप जलाकर, दुर्गा सप्तशती का पाठ, संध्या काल में देवी दुर्गा की पूजा और आरती करना चाहिए.
Magh Gupt Navratri 2024: माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 से शुरू हो गई है. गुप्त नवरात्रि 9 दिनों तक चलेगी. इन 9 दिनों में माता रानी की गुप्त विद्याओं की साधना की जाती है, इस नवरात्रि में सात्विक और तामसिक दोनों तरह से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि को 10 महाविद्या प्रकट हुईं थी, इसलिए गुप्त नवरात्रि तंत्र और मंत्र की सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण है. गृहस्थ जीवन वालों को गुप्त नवरात्रि में अखंड दीप जलाकर, दुर्गा सप्तशती का पाठ, संध्या काल में देवी दुर्गा की आरती करना चाहिए, इससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से दोगुना लाभ मिलता है.
-
माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार की सुबह 04 बजकर 28 मिनट पर
-
माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त 11 फरवरी 2024 दिन रविवार की सुबह 12 बजकर 47 मिनट पर
-
घटस्थापना मुहूर्त 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार की सुबह 08 बजकर 45 मिनट से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर
-
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
-
मीन लग्म प्रारंभ 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार की सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर
-
मीन लग्न समाप्त 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर
-
वरीयान योग 9 फरवरी 2024 दिन रात 07 बजकर 07 मिनट से 10 फरवरी 2024 दिन दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक
गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना का भी विशेष महत्व है. गुप्त नवरात्रि में माता रानी की 10 महाविद्या की पूजा होती है, लेकिन आप मां दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों की पूजा करें. सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनें देवी मां के आगे घी का दीपक लगाकर रोली, कुमकुम, हल्दी, चावल, लाल फूल माता को चढ़ाएं. 9 दिन तक माता को अलग-अलग मिष्ठान का भोग लगाएं. पूजा के समय मां दुर्गा को लौन्ग और बताशे का भोग लगाएं. मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प और लाल रंग की चुनरी भी अर्पित करें. 9 दिन तक दोनों समय मंत्र जाप, दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ और आरती करें.
Also Read: गुप्त नवरात्रि पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, 11 शुभ संयोग के बीच 10 महाविद्याओं की होगी पूजा
-
मेष राशि – पैसों से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए 9 कन्याओं को लाल चुनरी भेंट करें.
-
वृषभ राशि – दुर्गा चालीसा का पाठ करें. 9 दिन तक देवी दुर्गा को 9 प्रकार के भोग लगाएं.
-
मिथुन राशि – मां दुर्गा पर हरी चुनरी, हरी चूड़ा चढ़ाएं. मूंग का दान करें.
-
कर्क राशि – गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में किसी एक दिन हवन कर चावल की खीर में शहद मिलाकर आहुति दें
-
सिंह राशि – नवरात्रि में गुड़ का दान करें. दुर्गा जी के नर्वाण मंत्र का रोजाना सुबह शाम जाप करें.
-
कन्या राशि – नवरात्रि में रोजाना गाय की सेवा करें, गौशाला में दान दें और देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
-
तुला राशि – गुप्त नवरात्रि में नारियल मां दुर्गा चढ़ाकर किसी गरीब को दान करें.
-
वृश्चिक राशि – गुप्त नवरात्रि के हर 9 दिनों में हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं.
-
धनु राशि – 21 गोमती चक्र और 3 नारियल लेकर मंदिर में रख दें.
-
मकर राशि – नवरात्रि में शिवलिंग पर रोजाना लौंग का जोड़ा चढ़ाएं.
-
कुंभ राशि – गुप्त नवरात्रि में दीपक में दो लौंग डाल दें. इसके बाद हनुमान और दुर्गा चालिसा का पाठ करें.
-
मीन राशि – मीन राशि वालो लोग गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा को लाल चुनरी में पांच सूखे मेवे, सिक्का रखकर देवी को चढ़ाएं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




