PHOTOS: कोलकाता के बेहला में बना ‘फुचका’ पंडाल, गोलगप्पे में विराजीं हैं मां दुर्गा

Updated:
विज्ञापन

बेहला के नतून दल पूजा कमेटी का पंडाल भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. इस पंडाल की खासियत यह है कि यह फुचका (गोलगप्पा) से बना है. समाज के सभी वर्गों में फुचका की लोकप्रियता को देखते हुए कमेटी ने ‘संतुष्टि’ थीम पर एक आकर्षक पंडाल बनाया है.

विज्ञापन
undefined

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत देश भर में दुर्गोत्सव शुरू हो चुका है. कोलकाता में एक से बढ़कर एक थीम पर बने पंडाल दर्शनार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं. अनोखे पंडालों की चर्चा शुरू हो गई हैं. उसे देखने के लिए भीड़ भी जुटने लगी है.

विज्ञापन
undefined

बेहला के नतून दल पूजा कमेटी का पंडाल भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. इस पंडाल की खासियत यह है कि यह फुचका (गोलगप्पा) से बना है. समाज के सभी वर्गों में फुचका की लोकप्रियता को देखते हुए कमेटी ने ‘संतुष्टि’ थीम पर एक आकर्षक पंडाल बनाया है.

undefined

पंडाल में 50 हजार फुचका लगाये गये हैं. इसका शेप भी फुचका जैसा रखा गया है. पंडाल की दीवारों पर फुचका के स्टॉल भी दिखेंगे. जगह-जगह फुचका बनाने की सामग्री व औजार जैसे मैदा का बोरा, बेलन, चौकी आदि रखे गये हैं.

Also Read: Durga Puja Carnival: कोलकाता में दुर्गा पूजा कार्निवाल में जमकर नाचीं ममता बनर्जी, देखें Video
undefined

कमेटी के सदस्य देव कुमार मंडल ने कहा कि पूजा के दौरान फूड स्टॉल की काफी डिमांड रहती है. तरह-तरह के महंगे आइटम मिलते हैं. सिर्फ फुचका के ही स्टॉल पर आपको अमीर और गरीब सभी वर्ग के लोग मिलेंगे. मात्र चार से छह पीस फुचका खाकर लोग संतुष्टि पा लेते हैं.

undefined

फुचका का स्टॉल गरीब व अमीर के बीच का भेद मिटा देता है. यह ऐसा आइटम है, जिसमें मां के आशीर्वाद की तरह ही समानता का भाव दिखता है. इस वर्ष पूजा का बजट 50 लाख रुपए है. बता दें कि पुचका को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है. बंगाल में फुचका, तो दिल्ली में पानी पुरी, पानी बताशा, तो कहीं गोलगप्पा के नाम जाना जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola