ePaper

MLC Elections in UP: लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह चौथी बार लड़ेंगे एमएलसी चुनाव, अगले हफ्ते करेंगे नामांकन

Updated at : 05 Feb 2022 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
MLC Elections in UP: लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह चौथी बार लड़ेंगे एमएलसी चुनाव, अगले हफ्ते करेंगे नामांकन

MLC Elections in UP: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह चौथी बार स्थानीय एमएलसी चुनाव लड़ेंगे. वह अगले सप्ताह अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

विज्ञापन

MLC Elections in UP: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह अलीगढ़- हाथरस स्थानीय एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे. स्थानीय एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है. दो दिन बीत गए हैं, पर एक भी नामांकन पत्र न बिका है और न दाखिल हुआ है.

लोकदल से सुनील सिंह चौथी बार लड़ेंगे चुनाव

अलीगढ़-हाथरस की स्थानीय एमएलसी सीट पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह लगातार चौथी बार चुनाव लड़ेंगे. सुनील सिंह ने प्रभात खबर से कहा कि वह अगले सप्ताह नामांकन पत्र खरीद कर नामांकन करेंगे. सुनील सिंह प्रधान, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. वर्तमान में सपा से जसवंत सिंह यादव अलीगढ़-हाथरस स्थानीय कोटे से एमएलसी हैं.

Also Read: अलीगढ़ में एक साथ भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत 19 प्रत्याशियों के खिलाफ नोटिस जारी, ये है वजह
दो दिन में एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका

विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त पार्टियां स्थानीय एमएलसी चुनाव पर 7 फरवरी से सक्रिय हो सकती हैं. अधिसूचना के बाद 2 दिन में एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका और न दाखिल हुआ. चूंकि 11 फरवरी नामांकन की अंतिम तिथि है. अतः अब 7 फरवरी से नामांकन पत्र खरीदे जाएंगे. प्रत्याशियों के नाम भी सामने आएंगे.

Also Read: UP Election 2022: अलीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘मिशन यूपी’ शुरू, लोगों से कर रहे यह खास अपील
3540 वोटर चुनेंगे अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी

स्थानीय निकाय कोटे के विधान परिषद सदस्य के लिए अलीगढ़-हाथरस जिले के 3540 जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे, जिसमें अलीगढ़ की मेयर, 2 नगर पालिका अध्यक्ष, 9 नगर पंचायत अध्यक्ष, 70 नगर निगम पार्षद, 50 नगर पालिका सदस्य, 104 नगर पंचायत सदस्य, 45 जिला पंचायत सदस्य, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान, 7 विधायक, अलीगढ़ सांसद के साथ हाथरस जिले के 2 नगर पालिका अध्यक्ष, 54 नगर पालिका सदस्य, 7 नगर पंचायत अध्यक्ष, 84 नगर पंचायत सदस्य, 24 जिला पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 463 ग्राम प्रधान, 3 विधायक और हाथरस सांसद वोट डालेंगे.

स्थानीय एमएलसी चुनाव कार्यक्रम

  • चार फरवरी- अधिसूचना जारी

  • 11 फरवरी- नामांकन की अंतिम तिथि

  • 14 फरवरी- नामांकन पत्रों की जांच

  • 16 फरवरी- नाम वापसी

  • तीन मार्च- मतदान (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)

Also Read: UP MLC Election 2022: चौथी बार अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी चुनाव लड़ सकते हैं लोकदल अध्यक्ष

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola