Animal की सफलता के बाद मुश्किल में फंसे रणबीर कपूर, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा ये आरोप

फिल्म ‘एनिमल’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिले. इस बीच रणबीर मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं.

फिल्म ‘एनिमल‘ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया और खूब सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. मूवी 1 दिसंबर को कई भाषाओं में रिलीज हुई और अबतक सिनेमाघरों में चल रही है.

इस बीच रणबीर कपूर का क्रिसमस मनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाते दिखे थे. वीडियो में एक्टर जय माता दी” कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए नजर आए थे.
https://www.instagram.com/p/C1R2WOkrvVV/
ये वीडियो वायरल होने के बाद रणबीर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. हालांकि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

पीटीआई के मुताबिक, संजय तिवारी ने अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में दावा किया कि वीडियो में रणबीर को जय माता दी कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखा गया है.

इस शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन रणबीर और उनकी फैमिली ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया और जय माता दी कहा.

बता दें कि इसमें आरोप लगाया गया है कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. गौरतलब है कि इस क्रिसमस के जश्न में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था.

एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 536.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन से ज्यादा हो गए है.

‘सालार’ और ‘डंकी’ के रिलीज होने के बावजूद ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखा है. निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की.

क्रिसमस परआलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया था. राहा की नीली आंखों पर फैंस और यूजर्स मर-मिटे थे.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे. इस जोड़े ने नवंबर 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा.
Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्डप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










