लातेहार के कोल माइंस में उग्रवादियों ने जमकर मचाया उत्पात, ऑपरेटर, गार्ड समेत कई लोगों को पीटा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Aug 2023 7:51 AM
उग्रवादियों ने वहां मौजूद ऑपरेटर, गार्ड, हाईवा चालक के साथ मारपीट के अलावा कई राउंड फायरिंग भी की है. वहीं, चंदवा ब्लॉक के नाजिर रोशन उपाध्याय के साथ भी मारपीट की सूचना है
चंदन प्रकाश सिंह
लातेहार: लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में डीवीसी कंपनी द्वारा संचालित कोल माइंस में जेएलटी नामक उग्रवादी संगठन ने रविवार की रात जमकर उत्पाद मचाया. इस दौरान कांटा घर को आग के हवाले कर दिया. उग्रवादियों ने वहां मौजूद ऑपरेटर, गार्ड, हाईवा चालक के साथ मारपीट करने के अलावा कई राउंड फायरिंग भी हुई. वहीं, चंदवा ब्लॉक के नाजिर रोशन उपाध्याय के साथ भी मारपीट की सूचना है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली.
घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह नौ से दस की संख्या में हथियार लेकर वर्दी पहने उग्रवादी कोल माइंस एरिया में घुसने गये. जिसे देखकर वहां पर ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया. जिसके बाद उग्रवादियों ने सभी की जमकर धुनाई कर दी. जिससे वे सभी घायल हो गये. इसके बाद सभी उग्रवादी कांटा घर के पास गये और पेट्रोल छिड़कर उसमें आग लगा दी. इसके बाद सभी लोग माइंस एरिया की ओर जाने लगे. जिस पर कोल माइंस के गार्डों ने बचाव में फायरिंग शुरू कर दी. लेकिन सभी उग्रवादी बचते हुए पूरब दिशा की ओर चले गये.
इसके बाद वहां पर मौजूद सभी कर्मियों ने वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. उन्होंने जेएलटी संगठन द्वारा छोड़ा गया पर्चा को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी ने घटना की पूरी जानकारी ड्यूटी मे तैनात गार्ड से ली. उन्होंने आश्वस्त किया है कि बहुत सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
अंजाम देने के बाद उग्रवादियों ने पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेवारी ली है. पर्चा मे जेएलटी के सुप्रीमो सुधीर जी ने लिखा है कि डीवीसी कंपनी संगठन को बिना मैनेज किये कार्य शुरू करता है तो इससे भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










