Lakhisarai : 7 साल पुराने मामले में लखीसराय कोर्ट में पेश हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष और गिरिराज सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2022 5:52 PM
Lakhisarai : बिहार विधानसभा अध्यक्ष बिजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सात साल पुराने आचार संहिता के मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश हुए.
Lakhisarai : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आचार संहिता उल्लंघन मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश हुए. साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में दोनों नेता पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया.
लखीसराय के एसीजेएम कोर्ट में बिहार विधानसभा अध्यक्ष बिजय कुमार सिन्हा और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को पेश हुए. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष करीब 10 मिनट तक कोर्ट में रहे. उन्होंने अपनी सफाई देते हुए जज से कहा कि उन पर लगाये गये सारे आरोप निराधार हैं. साथ ही उन्होंने खुद को निर्दोष बताया.
वहीं, उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत तीन लोग एसीजेएम की अदालत में पेश हुए. सुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और दोनों अन्य आरोपितों ने खुद को निर्दोष बताया. साथ ही सफाई देते हुए अपनी बात जज के सामने रखी.
मालूम हो कि इससे पहले गुरुवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी भागलपुर के व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम-प्रथम सह एमपी-एमएलए कोर्ट के सहायक अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद अदालत ने शकुनी चौधरी की ओर से दाखिल की गयी जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए जमानत दे दी थी.
पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के खिलाफ साल 2009 में भागलपुर संसदीय सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कई तिथियों में लगातार अनुपस्थित रहने पर संपत्ति कुर्क करने का आदेश न्यायालय ने जारी किया था.
मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी शकुनी चौधरी ने भागलपुर से राजद प्रत्याशी के रूप में साल 2009 में आम चुनाव के दौरान रंगरा चौक प्रखंड इलाके के सधुआ चापर हाट मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की परिधि के अंदर चुनाव कार्यालय खोलने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










