ePaper

Aligarh News: अलीगढ़ से निकली लखीमपुर खीरी किसान अस्थि कलश यात्रा, 27 अक्टूबर को गंगा में होगा विसर्जन

Updated at : 25 Oct 2021 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: अलीगढ़ से निकली लखीमपुर खीरी किसान अस्थि कलश यात्रा, 27 अक्टूबर को गंगा में होगा विसर्जन

Aligarh News: अलीगढ़ से लखीमपुर-खीरी किसान अस्थि कलश यात्रा रवाना हो गई है. 27 अक्टूबर को सांकरा गंगा में अस्थि कलश का विसर्जन होगा. अस्थि कलश यात्रा हाथरस, एटा और कासगंज से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

Aligarh News: विगत 3 अक्टूबर को लखीमपुर-खीरी के तिकुनिया थाना क्षेत्र में 4 किसानों की मौत व बाद में हिंसा में मारे गए 4 अन्य लोगों की मौत मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अलीगढ़ के टप्पल स्थित जिकरपुर से किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली. संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक शशिकांत ने प्रभात खबर को बताया कि 11 साल पहले 14 अगस्त 2010 को भूमि अधिग्रहण आन्दोलन में शहीद हुए 4 किसानों को शहीदी स्थल जिकरपुर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अस्थि कलश यात्रा शुरू हुई. इसके बाद गोमत चौराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा के शशिकांत, भाकियू जिलाध्यक्ष ओ. पी. कमांडो व किसान सभा के सूरजपाल उपाध्याय ने किसान नेता चौधरी चरणसिंह के स्मृति स्थल पर माल्यार्पण किया. वहां से खैर शहीद किसान स्मारक स्थल, गौंडा धरना स्थल, पिंजरी पैंठ, इगलास होती हुई हाथरस पहुंची, वहीं पर रात्रि विश्राम होगा.

27 अक्टूबर को सांकरा गंगा घाट पर होगा विसर्जन

अस्थि कलश यात्रा मंगलवार को हाथरस से सासनी, बोनेर हाइवे तिराहा, पिलखना चौराहा, अकराबाद, सिकंदराराऊ होते हुए एटा पहुंचेगी. 27 अक्टूबर को कासगंज, गंगीरी होते हुए अलीगढ़ के सांकरा गंगा घाट पर अस्थियों का विसर्जन होगा.

Also Read: Exclusive: अलीगढ़ में बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे नगर निगम के वाहन, ट्रैफिक सिग्नल को दिखा रहे ठेंगा
अस्थि कलश यात्रा की ये है कमेटी

अलीगढ़ से हाथरस, कासगंज, एटा होकर गुजरने वाली अस्थि कलश यात्रा को संचालित करने वाली कमेटी में शशिकान्त संयुक्त किसान मोर्चा, ओ. पी. कमांडो जिलाध्यक्ष, भाकियू अलीगढ़, कमलेश यादव जिलाध्यक्ष क्रांतिकारी किसान यूनियन, सूरजपाल उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष किसान सभा, चौधरी मलखान सिंह जिलाध्यक्ष, भाकियू हाथरस, डी. के. राना मंडल प्रभारी किसान कामगार यूनियन, कुमरसेन आजाद जिला संयोजक क्रांतिकारी किसान यूनियन, एस. एस. वर्मा जिलाध्यक्ष किसान सभा , रघुराज सिंह यादव जिलाध्यक्ष भाकियू एटा, राजाराम यादव जिलाध्यक्ष किसान सभा, अखिल संघर्षी अखिल भारतीय किसान यूनियन, आशीष पाण्डेय प्रदेशध्यक्ष भाकियू स्वराज कासगंज, संजय प्रजापति जिलाध्यक्ष भाकियू , कामरेड सुनील जिलाध्यक्ष किसान सभा, सुरेशचन्द्र गांधी मंडल प्रभारी क्रांतिकारी किसान यूनियन कासगंज हैं.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में गंगा नदी की सुरक्षा के लिए बना प्राधिकरण, जिलाधिकारी को बनाया गया अध्यक्ष

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola