ePaper

Photos : देखें कोलकाता में विशेष थीम के साथ तैयार किये गये पूजा पंडाल की खास झलकियां

Updated at : 18 Oct 2023 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : देखें कोलकाता में विशेष थीम के साथ तैयार किये गये पूजा पंडाल की खास झलकियां

बेलियाघाटा संघानी पूजा समिति ने इस साल 'मैं कौन हूं' थीम पर पूजा का आयोजन किया है. इस थीम के जरिये कलाकार बताने का प्रयास कर रहा है कि मां के प्रति श्रद्धा प्रगाढ़ होनी चाहिए. इस डिजिटल युग में भी मां की आराधना में कई विघ्न न पड़े.

विज्ञापन
undefined

कोलकाता की बेलियाघाटा संघानी पूजा समिति ने इस साल ‘मैं कौन हूं’ थीम पर पूजा का आयोजन किया है. इस थीम के जरिये कलाकार बताने का प्रयास कर रहा है कि मां के प्रति श्रद्धा प्रगाढ़ होनी चाहिए.

undefined

इस डिजिटल युग में भी मां की आराधना में कई विघ्न न पड़े. उधर, नवरात्रि के तीसरे दिन से ही महानगर के पूजा पंडालों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है . भीड़ के चलते जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या देखी गयी.

undefined

पहाड़ों को नष्ट होने से बचाने का संदेश देता कोलकाता का एक पूजा मंडप. लोगों के लिये यह मंडप आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

undefined

महानगर के बेलियाघाटा स्थित 33 पल्ली पूजा पंडाल में इस वर्ष पहाड़ों उन्हें की दुर्दशा और बदहाल स्थिति को दिखाया जा रहा है. पंडाल को एक पहाड़ के रूप वहां में दर्शाया गया है. प्रवेश द्वारा पर पहाड़ का एक बड़ा मुंह दिखाया गया है. जो दर्द में दास कराहता दिख रहा है.

undefined

पंडाल के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में पहाड़ों को तोड़कर सुरंग व टनेल बनाये जाने से किसी एक-दो नगर व्यक्ति का नहीं, पूरी मानव जाति को भारी नुकसान होगा. जो दिखने भी लगा है. थीम गंभीर के द्वारा पहाड़ों को बचाने का संदेश दिया जा रहा है. थीम के आधार पर ही पूजा पंडाल, व प्रतिमा को दर्शाया गया है.

undefined

मोहम्मद अली पार्क में यूथ एसोसिएशन की दुर्गापूजा मंडप में केदारनाथ मंदिर में खुद को पायेंगे दर्शनार्थी.

undefined

खड़गपुर रेलवे स्टेशन से सटे बोगदा इलाके में बाबू लाइन सर्वजनी दुर्गापूजा कमेटी की ओर से इस बार दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में गिटार के तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.पूजा पंडाल के आसपास ढोल नगाड़े सहित कइ पुराने जमाने के म्यूजिकल यंत्र की झांकियां भी मौजूद रहेगी.

undefined

मायापुर के इस्कॉन के तर्ज पर बनाया जा रहा पूजा पंडाल को बनाने में 12 लाख रुपये खर्च किये जा रहे है.पंडाल पूर्व मेदिनीपुर जिला के कांथी इलाके के कारीगर बना रहे है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola