ePaper

Bansi Assembly Chunav: BJP के जय प्रताप सिंह लगातार 5 बार बने विधायक, इस बार लगाएंगे जीत की 'हैट्रिक'?

Updated at : 03 Feb 2022 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bansi Assembly Chunav: BJP के जय प्रताप सिंह लगातार 5 बार बने विधायक, इस बार लगाएंगे जीत की 'हैट्रिक'?

Bansi Assembly Chunav: सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से इस समय बीजेपी के जय प्रताप सिंह विधायक हैं. वह इस सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं. इस बार वह जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन

Siddharthnagar Bansi Vidhan Sabha Chunav: बांसी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आती है. 2017 में भारतीय जनता पार्टी के जय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के लालजी को 18 हजार 942 वोट से हराया था. जय प्रताप सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. वे अपने क्षेत्र में राजा साहब के नाम से पहचाने जाते हैं. वह अब तक 7 बार विधायक रह चुके हैं. 1989 से 2002 तक लगातार पांच बार विधायक बने. हालांकि 2007 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बांसी सीट पर मतदान तीन मार्च को होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

बांसी सीट का सियासी इतिहास

  • 1985- हरीश चंद्र- बीजेपी

  • 1989, 1991, 1993, 1996, 2002- जय प्रताप सिंह- बीजेपी

  • 2007- लालजी- सपा

  • 2012, 2017- जय प्रताप सिंह- बीजेपी

Also Read: Shohratgarh Assembly Chunav: कांग्रेस का गढ़ रही है यह सीट, अब अपना दल का है कब्जा
बांसी विधानसभा से मौजूदा विधायक

  • बांसी सीट से वर्तमान में बीजेपी के जय प्रताप सिंह विधायक हैं.

  • जय प्रताप सिंह की उम्र 68 साल है.

  • जय प्रताप सिंह ने ग्रेजुएशन किया है.

Also Read: Kapilvastu Assembly Chunav: 2017 में चला ‘श्याम’ का जादू, क्या इस बार दोबारा मिलेगी जीत?
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 20 प्रतिशत

  • ब्राह्मण- 16 प्रतिशत

  • भूमिहार- 12 प्रतिशत

  • निषाद- 14 फीसद

बांसी विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 3,22,865

  • पुरुष : 01,77, 654

  • महिला : 01, 45, 211

बांसी की जनता के मुद्दे

  • महंगाई

  • बेरोजगारी

  • बाढ़

  • कटान

  • सड़कों की समस्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola