कैटरीना कैफ ने होली से पहले शेयर की बेहद ग्लैमरस तसवीर, पिंक ड्रेस में चुराया फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वो इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वो इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वो सलमान खान संग नजर आनेवाली हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फॉलोअर्स को अपने कैजुअल बीच आउटफिट पोशाक की एक झलक साझा की है. उनकी ये तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस कमेंट के जरिए प्यार बरसा रहे हैं.
कैटरीना कैफ इस तसवीर में हम उन्हें पिंक स्विम सेट में देख सकते हैं. अभिनेत्री ने इसे अपने बीच आउटिंग के लिए अपने सिर पर एक ट्रेंडी प्रिंटेड बंडाना के साथ स्टाइल किया. उन्होंने अपने लुक को मल्टी कलर्ड चंकी नेकपीस और गोल्ड चेन के साथ पूरा किया. कैट ने मिनिमल मेकअप लुक को चुना और इसके साथ स्टाइलिश सनग्लासेज पहनी थीं. ऑरेंज शर्ट ने उनके ओवरऑल लुक को वाइब्रेंट टच दिया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर फोटोशूट से अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/CbJynK8tHAq/
शादी के बाद कैटरीना की ये पहली होली है. बता दें कि कटरीना ने विक्की कौशल के साथ पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी. लवबर्ड्स ने अपनी शादी कई मनमोहक तसवीरें साझा की थी. तसवीरों के साथ उन्होंने लिखा, “हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता जो हमें इस क्षण तक ले आई है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं क्योंकि हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं.”
https://www.instagram.com/p/CZ8-z_1NYaw/
अभिनेत्री ने विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है. वह सलमान खान और इमरान हाशमी अभिनीत ‘टाइगर 3’ का भी हिस्सा हैं. कुछ दिन पहले स्टार्स ने दिल्ली शेड्यूल खत्म किया था. फिल्म ईद 2023 के दौरान बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. वह ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी. कैटरीना आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं.
Also Read: अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट से फैंस हुए परेशान, महानायक ने लिखा- बहुत काम कर लिया दूसरों के लिए…
सलमान खान और कैटरीना कैफ की मचअवेटेड मूवी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे है. हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था. टीजर काफी जबरदस्त है. इसमें कैटरीना कैफ ब्लैक आउटफिट में फाइटिंग स्टंट करते दिखती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




