Kareena Kapoor Khan की लेटेस्ट सेल्फी लूट लेगी आपका दिल, कलरफुल मूड में दिखीं एक्ट्रेस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jul 2021 10:53 PM
Kareena Kapoor Khan shared party filter selfie on Instagram : करीना कपूर खान ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ एक नई सेल्फी क्लिक की है. अपनी तस्वीर पर पार्टी फिल्टर लगाते समय एक्ट्रेस 'कलरफुल' मूड में लग रही थीं. करीना के इस फिल्टर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ एक नई सेल्फी क्लिक की है. अपनी तस्वीर पर पार्टी फिल्टर लगाते समय एक्ट्रेस ‘कलरफुल’ मूड में लग रही थीं. करीना के इस फिल्टर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में करीना ने अपनी बुक लांच की है. करीना ने नौ जुलाई को अपनी अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ (Pregnancy Bible) का विमोचन किया था. फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना ने इस पुस्तक को अपना तीसरा बच्चा बताया था. किताब के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं.
https://www.instagram.com/p/CRGVdbUpfPC/
क्या खास है करीना की तसवीर में
फोटो में करीना अपने हेयर पोकर स्ट्रेट के साथ नजर आ रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस की कजरारी आंखें फैंस का दिल लूट रहीं हैं. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने उस पर लिखा, ‘फ्राइडे नाइट’ और साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी जोड़ा. करीना की तसवीर को देखकर साफ लग रहा है कि वो अपना वीकेंड मजेदार तरीके से बिताने वाली हैं.
करीना कपूर खान के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
एक्ट्रेस की किताब रिलीज होने के बाद उनपर धार्मिक भावनाएं आहात करने का आरोप भी लगा है. एक्ट्रेस की इस किताब का नाम है प्रेग्नेंसी बाइबल है. जिस वजह से ईसाई धर्म के समूह का गुस्सा फूटा है. अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. देखना होगा इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है.
https://www.instagram.com/p/CMzNTycpAPJ/
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 21 फरवरी को दोबारा पैरेंट्स बने थे. करीना ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया. करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर के जन्म के एक हफ्ते बाद ही उनका नाम सामने आ गया था. पर करीना के छोटे बेटे के नाम पर ससपेंस बरकरार था. कुछ ही दिन पहले मीडिया में खबरें आईं कि एक्ट्रेस ने फरवरी के महीने में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










