गोद में अपने छोटे बेटे को लिए दिखीं करीना कपूर, Women's Day पर एक्ट्रेस ने लिखा खास मैसेज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2021 2:13 PM
Kareena Kapoor Khan baby first photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर एक साल पूरा कर लिया हैं. इस खुशी में उन्होंने फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया है. वहीं जब से बेबो दूसरी बार मां बनी है तब से ही फैंस उनके बेटे की फोटो देखने के लिए काफी बेताब है. उनके चाहने वालों का इंतजार खत्म हुआ. करीना ने अपने बेटे की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है.
Kareena Kapoor Khan baby first photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक साल पूरा किया हैं. इस खुशी में उन्होंने फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया था. वहीं जब से बेबो दूसरी बार मां बनी है तब से ही फैंस उनके बेटे की फोटो देखने के लिए काफी बेताब है. उनके चाहने वालों का इंतजार खत्म हुआ. करीना ने अपने बेटे की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है.
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की हैं. इसमें वो अपने छोटे से बेटे को गोद में लिए दिख रही है. ये तसवीर बहुत प्यारी है. इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, ऐसा कुछ नहीं है जो एक औरत नहीं कर सकती.. सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं.’
https://www.instagram.com/p/CMJS2zrl5Yb/
एक्ट्रेस की ये तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इसपर लगातार कमेंट और लाइक बरसा रहे है. कुछ ही देर पहले शेयर किए गए इन तसवीरों पर अबतक 184,808 लाइक्स आ चुके है. बता दें कि करीना ने दूसरी बार रविवार 21 फरवरी की सुबह बेटे को जन्म दिया था.
गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के सफलतम जोडियों में से एक माने जाते हैं. दोनों हर मोड़ पर साथ हैं. करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी. शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था.
करीना के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह एक के बाद एक विज्ञापन में नजर आ रही हैं. इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी.
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










