खेलो इंडिया टैलेंट में ईस्ट जोन सदस्य बनने पर सुमंत मोहंती सम्मानित, ओड़िया पंचांग ‘सिंहभूम’ का भी हुआ विमोचन

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand news, Kharswan News, सरायकेला- खरसावां : झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां निवासी सुमंत चंद्र मोहंती को भारत सरकार के युवा कार्य मंत्रालय की ओर से चलाये जा रहे खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी में ईस्ट जोन का सदस्य बनाये जाने पर सम्मानित किया गया. वहीं दूसरी ओर, खरसावां के राधा- माधव मंदिर परिसर में रविवार (31 जनवरी, 2021) को ओड़िया पंचांग ‘सिंहभूम’ का विमोचन किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand news, Kharswan News, सरायकेला- खरसावां : झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां निवासी सुमंत चंद्र मोहंती को भारत सरकार के युवा कार्य मंत्रालय की ओर से चलाये जा रहे खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी में ईस्ट जोन का सदस्य बनाये जाने पर सम्मानित किया गया. वहीं दूसरी ओर, खरसावां के राधा- माधव मंदिर परिसर में रविवार (31 जनवरी, 2021) को ओड़िया पंचांग ‘सिंहभूम’ का विमोचन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र आचार्य और महासचिव सुशील षाड़ंगी ने सुमंत मोहंती को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. बता दें कि खेलों इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और ओड़िशा में ग्रास रूट स्तर पर उदीयमान आर्चेरी खिलाडियों को तरासने में यह कमेटी कार्य करेगी.

undefined

दूसरी ओर, खरसावां के राधा-माधव मंदिर परिसर में ओड़िया पंचांग ‘सिंहभूम’ का विमोचन हुआ. ओड़िया पत्रिका ‘सिंहभूम’ के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पंचांग का विमोचन सिंहभूम पंचांग के संकलक बादल भुइयां, उत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र आचार्या, उपाध्यक्ष सुमंत मोहंती, महासचिव सुशील षाड़ंगी आदि ने किया.

Also Read: झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की अध्ययन यात्रा, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी से मिले विधायक मंगल कालिंदी

बता दें कि ओड़िया पंचांग ‘सिंहभूम’ का प्रकाशन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है. इसमें ओड़िया के पर्व- त्योहार समाज की जरूरी चीजों की विस्तृत जानकारी है. मौके पर अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और पंचांग प्रकाशन की सराहना की. मौके पर संकलनकर्ता बादल भुइयां को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. इस दौरान बताया गया कि पंजिका को सिंहभूम के ओड़िया बहुल क्षेत्रों में निशुल्क बांटा जायेगा.

कार्यक्रम के दौरान ओड़िया भाषा, साहित्य को सशक्त बनाने, ओड़िया, भाषा, संस्कृति एवं परंपरा का प्रचार- प्रचार करने का निर्णय लिया गया. साथ ही क्षेत्र के ओड़िया भाषी लोगों से अपने बच्चों को मातृभाषा ओड़िया में पढ़ाने की अपील की गयी. मौके पर माधव सतपति, सूर्य कुमार पति, कंचन चौहान, अजय कुमार प्रधान, सपन कुमार मंडल, अनीता दल बेहरा, आलोक कुमार दास, जयजीत षाड़ंगी, सच्चिदानंद प्रधान, चंद्रभानु प्रधान, सुजीत हजीरा आदि उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola