Jharkhand News : झारखंड के गढ़वा में साहिल का शिकार करने गुफा में घुसे 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटी टीम

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा (Garhwa) में साहिल (Sahil) का शिकार करने के लिए पकवा बांध पहाड़ी की गुफा (cave) में घुसे तीन लोगों की मौत (Death) हो गयी है. ये गुफा में करीब 15 फीट अंदर घुसे थे. पुलिस (Police) मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू (rescue) करने में जुटी हुई है. आपको बता दें कि कुल 9 लोग शिकार करने गये थे.

विज्ञापन

Jharkhand News, गढ़वा न्यूज (संजय तिवारी) : झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के टैटूका गांव स्थित पकवा बांध पहाड़ी की गुफा में साहिल का शिकार करने घुसे तीन लोगों की गुफा में फंस जाने तथा ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, एएसआई अजीत कुमार तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू में लगे हुए हैं. डंडई पुलिस भी रेस्क्यू में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार डंडई थाना क्षेत्र के चकरी गांव के 9 लोग मंगलवार की सुबह साहिल का शिकार करने के लिए पकवा बांध पहाड़ी की गुफा में करीब 15 फीट अंदर घुसे थे. शिकार करने गए लोगों में से जीवित बचे सूरज कोरवा के अनुसार पहले प्रयास में छह लोग गुफा के अंदर प्रवेश किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तथा लौटकर गुफा से बाहर आ गए, लेकिन श्याम बिहारी कोरवा के कहने पर फिर उमेश तथा उपेंद्र गुफा के अंदर प्रवेश कर गये. गुफा में गए तीनों लोग जब वापस नहीं लौटे तो दो-तीन लोग उन लोगों को देखने के लिए अंदर प्रवेश किए तो देखा कि तीनों गुफा के अंदर फंसे हुए हैं.

Also Read: Tourist Places In Jharkhand : मन मोह लेते हैं झारखंड के ये पर्यटन स्थल

शिकार करने गए लोगों में सूरज कोरबा ,शिवनाथ कोरवा, दिलीप कोरवा ,शंकर कोरवा तथा दो अन्य लोग शामिल थे. उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, एएसआई अजीत कुमार तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू में लगे हुए हैं. डंडई पुलिस भी रेस्क्यू में जुटी हुई है. मृतक उमेश कोरवा के पिता शिवकुमार कोरवा ने बताया कि उनका बेटा उमेश गांव के अन्य लोगों के साथ शिकार के लिए गया था. उमेश की उम्र करीब 22 वर्ष है तथा इसी वर्ष मई महीने में उसकी शादी हुई थी. शिव कुमार ने बताया कि मृतक श्याम बिहारी के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़का एवं एक लड़की है और उपेंद्र की तीन लड़कियां हैं.

Also Read: Jharkhand Crime News : बीएसएनएल का निदेशक बनकर 1 करोड़ से अधिक का चूना लगाने वाला कौन है चंदन उर्फ सरफराज खान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola