सरायकेला में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर कुचाई सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कुचाई (सरायकेला-खरसावां), शचिंद्रा दास : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर कुचाई सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक नम्रता सामड़ (35) कुचाई की रहने वाली थी और सीआरपीएफ कैंप के सामने छोटी सी दुकान चलाती थी. रात करीब आठ से नौ बजे के बीच नम्रता अपना दुकान बंद करने के लिये सामान समेट रही थी. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति पिछे से उसके सिर में गोली मार दी.
आपके शहर में
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे ले कर कुचाई सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही नम्रता सामड़ ने दम तोड़ दी थी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलने पर कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता भी शुक्रवार की रात कुचाई सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि नम्रता को उसकी दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा देशी कट्टा से गोली मारी गयी है. सिर में गहरा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: चक्रधरपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, बेहतर इलाज के लिए
रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए