Jharkhand Crime News: युवती को किडनैप करने घर में घुसे अपराधी, विरोध करने पर मारी गोली, नानी व नतनी घायल
Jharkhand Crime News: गिरिडीह जिले के तीसरी थाना इलाके के चंदोरी बाजार में बीती रात हथियार के बल पर एक युवती को किडनैप करने का प्रयास किया गया. हालांकि युवती की नानी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अपराधियों ने युवती की नानी पर गोली चला दी. इसमें नानी व नतनी घायल हो गयीं.
Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में एक युवती को किडनैप करने का मामला सामने आया है. तीन अपराधियों ने अपहरण की नीयत से घर में घुसकर गोली चला दी. इस दौरान विरोध करने पर गोली लगने से नानी व नतनी घायल हो गयीं. इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान मौके से अपराधी फरार हो गये. आरोपी बिहार के लखीसराय का रहने वाला है. वह राजमिस्त्री का काम करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
घर में घुसकर किडनैप करने का प्रयास
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना इलाके के चंदोरी बाजार में बीती रात हथियार के बल पर एक युवती को किडनैप करने का प्रयास किया गया. हालांकि युवती की नानी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अपराधियों ने युवती की नानी पर गोली चला दी. इसमें नानी व नतनी घायल हो गयीं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, मौके से अपराधी फरार हो गये. पुलिस सूचना मिलते ही रेस हुई और मामले की जांच में जुट गयी है.
बिहार का है आरोपी
किडनैप करने युवती के घर में घुसे अपराधी युवती की नानी द्वारा विरोध करने से बौखला गये और गोली चला दी. इसमें नानी व नतनी दोनों घायल हो गयीं. इधर, गोली चलाने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गये. इसके बाद दोनों घायलों को गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि आरोपी बिहार के लखीसराय का रहने वाला है और तीसरी में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है. इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
Also Read: विधायक सरयू राय के खिलाफ शिकायतवाद मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का नहीं हुआ बयान दर्ज
रिपोर्ट: मृणाल कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए