ePaper

JAC Board 10th Result 2023: मैट्रिक में लड़कों से ज्यादा पास हुईं लड़कियां, केटेगरीवाइज रिजल्ट यहां देखें

Updated at : 23 May 2023 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Result 2023: मैट्रिक में लड़कों से ज्यादा पास हुईं लड़कियां, केटेगरीवाइज रिजल्ट यहां देखें

JAC Board 10th Result 2023|झारखंड में मैट्रिक और इंटर साइंस दोनों में लड़कियों ने टॉप किया है. केटेगरीवाइज पास करने वालों में भी लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में ज्यादा है. पूरा डिटेल यहां पढ़ें...

विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार हर वर्ग में बेटियों ने बाजी मारी है. सामान्य से लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग सभी श्रेणियों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है. कुल 4,07,559 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिसमें 1,93,569 लड़के और 2,13,990 लड़कियां पास हुईं हैं.

एससी, एसटी श्रेणी में बेटियों का प्रदर्शन बेहतर

सामान्य वर्ग में कुल 2,64,732 स्टूडेंट्स को पास घोषित किया गया है, जिसमें 1,27,909 लड़के और 1,36,823 लड़कियां हैं. इसी तरह अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के पास हुए कुल 16,850 स्टूडेंट्स में से 8,146 लड़के और 8,704 लड़कियां हैं. अनुसूचित जनजाति (एसटी) की बात करें, तो इस श्रेणी के 46,599 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें लड़कों की संख्या 20,203 और लड़कियों की संख्या 26,396 है.

पिछड़ा वर्ग की बात हो या अति पिछड़ा वर्ग की, इन श्रेणियों में भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया है. पिछड़ा वर्ग के 55,904 स्टूडेंट्स ने मैट्रिक की परीक्षा पास की है. इनमें से 25,962 छात्र हैं और 29,942 छात्राएं. अति पिछड़ा वर्ग यानी मोस्ट बैकवर्ड क्लास के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि इस श्रेणी के 23,474 विद्यार्थी पास हुए हैं. इनमें 11,349 लड़के हैं, जबकि पास करने वाली लड़कियों की संख्या 12,125 है.

95.83 फीसदी आदिवासी बच्चे हुए पास

मैट्रिक की परीक्षा पास करने के मामले में जैक बोर्ड के आदिवासी बच्चों ने सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को पीछे छोड़ दिया है. इस साल सामान्य वर्ग के 94.77 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. अनुसूचित जाति के 95.83 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जबकि 95.02 फीसदी आदिवासी बच्चे भी उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं. पिछड़ा वर्ग के 97.51 फीसदी और अति पिछड़ा वर्ग के 97.77 फीसदी स्टूडेंट्स ने मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली है.

Also Read: JAC Board 10th Result 2023: झारखंड बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, श्रेया बनी स्टेट टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट

मैट्रिक में पास हुए 95.38 फीसदी बच्चे

उल्लेखनीय है कि झारखंड बोर्ड में इस बार 95.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. सबसे ज्यादा अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चे पास हुए हैं. उनके पास का प्रतिशत 97.77 फीसदी रहा. झारखंड के शिक्षा सचिव के रवि ने नामकुम स्थित झारखंड एकेडमिक काउंसिल के हॉल में मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola