JAC 12th Result 2023 Declared: झारखंड बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, direct link
JAC 12th arts and commerce result 2023 date and time: झारखंड बोर्ड 12वीं कला और वाणिज्य का रिजल्ट 30 मई को दोपहर 3:30 बजे घोषित किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने पर, जेएसी 12 वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों – jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध होंगे.
JAC 12th arts and commerce result 2023 date and time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब यह कंफर्म हो गया है कि कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए झारखंड कक्षा 12 के परिणाम 2023 आज, 30 मई, 2023 दोपहर 3:30 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट घोषित होने पर, जेएसी 12 वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों – jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध होंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध कराये जाएंगे.
आपके शहर में
Jharkhand board 12th Commerce result 2023
Jharkhand board 12th Commerce result 2023
कशिश परवीन (469 अंक)
दीक्षा साहू (465 अंक)
सुधांशु कुमार (464 अंक)
सृष्टि कुमारी (480 अंक)
मोहिश परवीन (479 अंक)
रिया कुमारी (475 अंक)
अपीयर्ड: 2,25,946 छात्र
पास: 2,16,851
पास प्रतिशत: 95.97 प्रतिशत.
डिवीजन वाइज
प्रथम श्रेणी: 44.75 प्रतिशत
द्वितीय श्रेणी: 52.12 प्रतिशत
थर्ड डिवीजन: 3.13 फीसदी.
झारखंड बोर्ड आर्ट्स में 95.5 प्रतिशत और कॉमर्स में 88.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 88.60 प्रतिशत है।.पिछले वर्ष (92.75 प्रतिशत) की तुलना में पास प्रतिशत कम हो गया है.
इस साल, जेएसी कक्षा 12वीं परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की गई थी. जेएसी कक्षा 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए, एक छात्र को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा. झारखंड बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए वेबसाइटों की सूची देखें.
चरण 1: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jacresults.com/ पर जाएं.
चरण 2: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: अपना लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
चरण 4: आपका जेएसी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट लें.
झारखंड बोर्ड जेएसी के कक्षा 12वीं परिणाम एसएमएस की मदद से भी चेक किए जा सकते हैं. छात्रों को अपने मैसेज बॉक्स में JHA12 स्पेस रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेजने होंगे.
ध्यान रहे झारखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्वालीफाई होने के लिए छात्रों को विषयानुसार व कुल मिलाकर 33% मार्क्स चाहिए होंगे. दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे.
झारखंड इंटरमीडिएट परिणाम 2023 के लिए ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्र परिणाम घोषित होने के एक या दो सप्ताह बाद अपने जेएसी 12वीं परिणाम 2023 की मूल प्रतियां अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए