राकेश बापट संग ब्रेकअप के बाद इस एक्टर को डेट कर रही शमिता शेट्टी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

शमिता शेट्टी को हाल ही में मुंबई में एक पार्टी में जाते हुए देखा गया था. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें शमिता जैसे ही पार्टी से बाहर निकली, आमिर अली उन्हें बांहों में पकड़कर उनके कार तक पहुंचाते दिखे थे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी पिछले साल बिग बॉस में नजर आई थी. शो में शमिता और राकेश बापट के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिला. दोनों को प्यार हुआ, लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ था. वीडियो में आमिर अली और शमिता की नजदीकियां देखकर फैंस चौंक गए थे. जिसके बाद इसे लेकर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे थे. अब एक्ट्रेस ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
दरअसल, शमिता शेट्टी को हाल ही में मुंबई में एक पार्टी में जाते हुए देखा गया था. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें शमिता जैसे ही पार्टी से बाहर निकली, आमिर अली उन्हें बांहों में पकड़कर उनके कार तक पहुंचाते दिखे थे. जिसके बाद आमिर एक्ट्रेस के गालों पर किस भी करते दिखे थे. इस वीडियो के बाद से दोनों के डेटिंग की चर्चा होने लगी.
शमिता शेट्टी ने आमिर अली के साथ डेटिंग की अफवाहों पर सफाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं सोसाइटी की सोच से चकित हूं. हर काम और हर व्यक्ति बिना किसी वास्तविकता जांच के तुरन्त निर्णय ले लेता है. नेटिजन्स की संकीर्ण सोच वाली धारणाओं से परे संभावनाएं है. साथ ही अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, वो सिंगल और खुश है. आइए इस देश में अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दें!
I'm baffled by society and it's convenient prudish mindset all across. Why is every action and every person subjected to scrutiny or snap judgement with no reality check? There are possibilities beyond the narrow-minded assumptions of the NETIZENS,
— Shamita Shetty 🦋 (@ShamitaShetty) January 30, 2023
it's high time we open our minds to it! Single n happy .. let’s focus on more important issues in this country!
— Shamita Shetty 🦋 (@ShamitaShetty) January 30, 2023
राकेश बापट संग ब्रेकअप की खबरों पर शमिता शेट्टी ने कहा था, “लगता है कि यह क्लीयर करना बहुत जरूरी है. राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं और कुछ समय से नहीं हैं, लेकिन यह खूबसूरत म्यूजिक वीडियो सभी प्रशंसकों के लिए है. जिन्होंने हमें इतना प्यार और समर्थन दिया है. हमें व्यक्तिगत रूप से भी अपने प्यार से सराबोर करना जारी रखें. वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म द टेनेंट में नजर आएगी, जो 10 फरवरी को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










