ePaper

IRCTC Tour Package: दिसंबर से वंदे भारत ट्रेन कराएगी मां वैष्णो देवी के दर्शन, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 29 Nov 2023 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC Tour Package: दिसंबर से वंदे भारत ट्रेन कराएगी मां वैष्णो देवी के दर्शन, जानें पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: IRCTC आपके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है. इसमें आपको वंदे भारत ट्रेन से मां वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएगे. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Tour Package: हर रोज आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. एक बार फिर IRCTC आपके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है. इसमें आपको वंदे भारत ट्रेन से मां वैष्णो देवी के दर्शन कराया जाएगा. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल.

undefined
IRCTC टूर पैकेज 2023

अगर आप दिसंबर के महीने में वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको मां वैष्णो देवी का दर्शन वंदे भारत एक्सप्रेस से कराया जाएगा, वह भी सस्ते दाम में.

undefined
टूर पैकेज का नाम

दरअसल आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT है.

Also Read: Nepal Tour: नेपाल घूमने का बना रहे हैं प्लान, IRCTC के इस पैकेज में करें बुकिंग
undefined
वैष्णो देवी टूर पैकज की शुरूआत

गौरतलब है कि वैष्णो देवी टूर पैकेज की शुरुआत 2 दिसंबर 2023 को दिल्ली से हो रही है. इस पैकेज में आपको एक रात और 2 दिन का मौका दिया जाएगा. सभी दर्शानार्थियों को वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा ले जाया जाएगा.

undefined
ये मिलेंगी सुविधाएं

बता दें कि सफर के दौरान आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दी जाएगी. ऐसे में आपको खाने पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं करनी होगी. इसके अलावा यहां आपके ठहरने के लिए होटल भी दिया जाएगा.

Also Read: New Year 2024: नया साल सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है भीमताल, जानें यहां घूमने के लिए कौन-कौन सी हैं जगहें
undefined

बात करें किराए कि तो आप अकेले दर्शन के लिए जाते हैं तो सिर्फ 9,145 रुपये देने होंगे. दो लोगों के साथ यात्रा करने जाते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 7,660 रुपये किराया देना होगा. वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 7,290 रुपये किराया देना होगा.

undefined

बताते चलें कि अगर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आप आईआरसीटीसी के निकटवर्ती कार्यालय जाना होगा या फिर इसके वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read: Christmas 2023: क्रिसमस को बनाना है यादगार तो चले जाए शिमला, ये रही घूमने के लिए बेस्ट जगहें
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola