IRCTC लाया है लखनऊ से थाईलैंड के लिए सस्ता टूर पैकेज, अब बिना वीजा के विदेश घूमने का सपना होगा पूरा

Published by : Shweta Pandey Updated At : 08 Nov 2023 2:13 PM

विज्ञापन

IRCTC Thailand Tour: यह सभी का सपना होता है कि वह एक बार जरूर विदेश की सैर करें, लेकिन कम बजट के कारण सपना पूरा नहीं हो पाता है. आपके लिए आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस बार आप कम बजट में थाईलैंड की सैर कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Thailand Tour: यह सभी का सपना होता है कि वह एक बार जरूर विदेश की सैर करें, लेकिन कम बजट के कारण सपना पूरा नहीं हो पाता है. यदि आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस बार आप कम बजट में थाईलैंड की सैर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

undefined

थाईलैंड के लिए कितने रुपये लगेगा

आईआरसीटीसी आपके लिए थाईलैंड टूर पैकेज लॅान्च किया है. जिसमें आपको फ्लाइट से थाईलैंड का सफर कराया जाएगा. यह टूर पैकेज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए है.

undefined

थाईलैंड में कहां घूमाया जाएगा

दरअसल भारतीयों के लिए थाईलैंड छह महीना वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दिया है. अगर आप चाहे तो बिना वीजा थाईलैंड घूमने जा सकते हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में आपको लखनऊ से सीधा थाईलैंड की राजधानी  बैंकॅाक लाया जाएगा. यहां आपके रुकने के लिए थ्री स्टार होटल की सुविधा दी गई है. आपके साथ एक अंग्रेजी बोलने वाला गाइड भी दिया जाएगा. थाईलैंड में होटल में ठहरने की सुविधा के साथ-साथ ब्रेकफास्ट, लंच डीनर सब कुछ मिलेगा.

undefined

थाईलैंड टूर पैकेज का किराया

आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड में कुल 6 दिन और 5 रात घुमाएगा. अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो  प्रति व्यक्ति के हिसाब से 60,300 रुपये किराया लगेगा और तीन लोगों के साथ 55,200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया देना होगा. अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola