ePaper

WB News: पानागढ़ में भीषण सड़क हादसा, धनबाद से बारात में आ रही स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

Updated at : 28 Feb 2023 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
WB News: पानागढ़ में भीषण सड़क हादसा, धनबाद से बारात में आ रही स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां धनबाद से बारात आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस भयावह हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

पानागढ़, मुकेश तिवारी. झारखंड के धनबाद से पानागढ़ बरात में आ रही बारातियों से भरी एक स्कार्पियो दुर्घटना की शिकार हो गई. इस दुर्घटना में दो बारातियों की मौत हो गई जबकि कई बराती घायल हुए हैं. घायलों को पुलिस की मदद से आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार देर रात पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल दक्षिण थाना के कल्ला मोड़ के पास घटी.

धनबाद के दो लोगों की मौत

पुलिस ने मृतक बारातियों का नाम संतोष विश्वकर्मा और अनिल पांडे बताया है. ये दोनों ही धनबाद निवासी बताए गए है. पुलिस ने बताया की घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटना की खबर पानागढ़ पहुंचने पर यहां मातम पसर गया. पुलिस ने बताया की धनबाद से पानागढ़ स्कॉर्पियो कार में बराती आ रहे थे आसनसोल कल्ला मोड़ के पास अचानक उक्त स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में स्कार्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

दो लोग गंभीर रूप से घायल

क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से घायल बारातियों को बरामद कर उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रखा गया है. इस दुर्घटना के बाद से अन्य बारातियों में मातम पसर गया. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. मृत देह को बरामद कर उसे थाना रात में ले जाया गया था. मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शवों को आसनसोल जिला अस्पताल में भेज दिया गया है. इस दुर्घटना को लेकर पुलिस तहकीकात कर रही. क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola