ePaper

झारखंड : सरायकेला के गम्हरिया में दिल दहला देने वाली घटना, युवक को मारी गोली, पत्थर से कुचला फिर लगा दी आग

Updated at : 29 Mar 2023 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : सरायकेला के गम्हरिया में दिल दहला देने वाली घटना, युवक को मारी गोली, पत्थर से कुचला फिर लगा दी आग

सरायकेला-खरसावां जिला के यशपुर गांव में 30 वर्षीय युवक को पहले गोली मारी. फिर चेहरे को पत्थर से कुचला‍. इसके बाद उसके शरीर को जला दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दाैरान एक खाेखा बरामद किया. पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया थाना के यशपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आयी है. यशपुर पुल के पास एक युवक को पहले गोली मारी गयी‍. इसके बाद पहचाने छिपाने की नीयत से चेहरे को पत्थर से कुचल दिया. इतना से भी लोगों का मन नहीं भरा, तो उसके शरीर को आग के हवाले कर दिया. इससे युवक की शरीर पूरी तरह से जल गयी है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. पुलिस जांच पड़ताल तेज कर दी है.

क्या है मामला

गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पुल के पास एक छोटी नाली के ऊपर से बुधवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसके सीने में गोली मारी गयी. इसके बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया गया. इसके बाद शरीर में आग लगा दी गयी.

फिलहाल मृतक की नहीं हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर को जब्त करते हुए घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है.

Also Read: देवघर के मधुपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत, आक्रोशितों ने घंटों सवारी गाड़ी को रोका

जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया थाना पुलिस की माने, तो इस मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गयी है. पहले मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है. साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों की खोजबीन की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हाेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola