Hariyali Teej 2023 Live: हरियाली तीज का व्रत आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण जानकारी
Hariyali Teej 2023 Date Live Puja Vidhi Samagri Timimg: सावन मास की तृतीया तिथि 19 अगस्त दिन शनिवार को आज है. इसी दिन सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखेंगी. हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती है. कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर पाने के लिए भी तीज का व्रत करती है. आइए जानते है शुभ मुहूर्त, पूजा टाइम और हरियाली तीज का व्रत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी
सुखी वैवाहिक जीवन का उपाय (Sukhi Vivahik Jeevan Upay)
आज हरियाली तीज है. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज के दिन दूध में हल्दी और केसर मिलाकर ‘‘ऊँ गृहस्थ सुख सिद्धये रुद्राय नमः।” मंत्र बोलते हुए शिवलिंग पर अभिषेक करें.
Hariyali Teej Upay: मनचाहे जीवनसाथी के लिए करें ये उपाय
मनचाहे जीवनसाथी की मनोकामना की पूर्ति के लिए कुंवारी कन्याएं हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं. अगर इस दिन शाम को कम से कम घर में 11 दीपक जलाएं तो शुभ फल मिलेगा. यह दीपक शिव मंदिर में जलाने से मनोकामनाओं की पूर्ति जल्द होती है.
Hariyali Teej 2023 Live: हरियाली तीज का व्रत के दौरान क्रोध से बचें
हरियाली तीज का व्रत करते समय महिलाओं को क्रोध व गुस्से पर काबू रखना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन गुस्सा करने से व्रत खंडित हो जाता है और उसका फल नहीं मिल पाता है.
Hariyali Teej 2023 Live: पूजा के समय जरुर पढ़ें ये मंत्र
हरियाली तीज का व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और सुहाग की दीर्घायु की कामना के लिए रखती है. पति की लंबी आयु के लिए हरियाली तीज की पूजा में इस मंत्र का जाप जरूर करें.
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए आज जरुर करें शनिदेव की पूजा
आज हरियाली तीज का पर्व है. आज शनिवार होने के कारण हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं अगर शनिदेव की पूजा करती हैं तो शनि दोष से मुक्ति मिलेगी. इस दिन सुहागिन महिलाएं कुछ खास उपाय कर सकती हैं. माना जाता है कि इन उपायों को करने से पति की कुंडली से शनि की साढ़े साती और ढैया के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं.
Hariyali Teej 2023 Live: हरियाली तीज के दिन दान करें सुहाग का सामान
हरियाली तीज के दिन सुहाग का सामान दान करने के आलाव काला तिल, काले रंग के कपड़े, चप्पल आदि का दान करें. ऐसा करने से शनि का दुष्प्रभाव कम होगा. इसके साथ ही पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए मां पार्वती को सुहाग का सामान यानी चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, महावर, बिछिया आदि अर्पित करें.
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए