ePaper

यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण "हर घर जल" बना , राष्ट्रपति ने भी मॉडल स्टाल को निहारा

Updated at : 23 Sep 2023 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण  "हर घर जल" बना , राष्ट्रपति ने भी मॉडल स्टाल को निहारा

ग्रेटर नोयडा में यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण "हर घर जल" बना हुआ है. जल जीवन मिशन के स्टाल पर सबसे पहले सीएम योगी पहुंचे . देखा कि किस तरह नई ऊंचाइयों को छूती नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की हर घर जल योजना से यूपी में आये बदलाव का गवाह इंटरनेशनल ट्रेड शो बना हुआ है.

विज्ञापन

नाेएडा : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टाल पर प्रदर्शित “हर घर जल गांव” मॉडल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये भी आकर्षण का केंद्र बन गया. सीएम योगी जहाँ जल जीवन मिशन के स्टाल के अंदर पहुंचे वहीं राष्ट्रपति ने भी हर घर जल गांव के मॉडल वाले स्टाल को निहारा.

undefined

इससे पहले गुरूवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट परिसर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन की “हर घर जल योजना” के स्टाल पर पहुंचे. स्टाल पर दिखाई दे रही नल की टोंटी और उसमें से हो रही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को देख वो वहीं पर रुक गए.

undefined

सीएम ने “हर घर जल गांव” मॉडल में प्रदर्शित हर घर नल, गौशाला, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र में हर घर जल योजना से बदलते यूपी को देखा. इस अवसर पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और जल निगम (ग्रामीण) डॉ. बलकार सिंह भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों से नल कनेक्शन की संख्या और बुंदेलखंड की प्रगति भी पूछी.

undefined

पहली बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की “हर घर जल योजना बड़े निवेशकों, उद्योगपतियों, देशी-विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. बदलते यूपी की नई तस्वीर पेश करता नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा.

undefined

इससे पहले स्टाल पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सूचना विभाग के निदेशक शिशिर समेत शासन व सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी स्टाल पर हर घर जल गांव मॉडल देखने पहुंचे.

undefined

मिशन के स्‍टॉल पर पहुंचे निवेशक, उद्यमी के साथ महिलाओं व युवाओं ने बदलते यूपी की झलक के साथ सेल्‍फी लेकर अपने पलों को यादगार बनाया.

undefined

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जैसे है कार्यक्रम स्थल पहुंची तो उन्होंने अपनी कार्ट को हर घर जल गांव मॉडल के सामने पहुँचने पर धीमी करने को कहा . उन्होंने स्टाल पर लगे हर घर जल गावं मॉडल को कुछ देर निहारा भी. उनके साथ बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन योजना से यूपी के ग्रामीणों को मिले लाभ की उनको जानकारी दी.

undefined

नोएडा के “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो” में जल जीवन मिशन की स्‍टॉल वहां आये लोगों के लिए आकर्षण का केन्‍द्र बन गया. यूपी के “हर घर जल गांव” की झलक देख मेहमान हैरान रह गए .

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola