ePaper

आगरा: श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सजाया गया जनकपुरी का मंच, राम बारात में शामिल होने को उमड़ी भीड़, देखें फोटो

Updated at : 12 Oct 2023 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
आगरा: श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सजाया गया जनकपुरी का मंच, राम बारात में शामिल होने को उमड़ी भीड़, देखें फोटो

ताजनगरी आगरा में जनकपुरी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्रीरामचंद्र के जनक महल में आते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में लोग श्रीराम की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. इस मौके पर संजय प्लेस स्थल को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया.

विज्ञापन
undefined

जनकपुरी महोत्सव में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. श्रीरामचंद्र के जनक महल में आते ही महलाओं ने नृत्य करते हुए उनका स्वागत किया. आगरा में हर साल रामलीला से पहले जनकपुरी महोत्सव मनाया जाता है. आसपास के जिलों से भारी संख्या में लोग इसे देखने के लिए आते हैं.

undefined

भगवान श्रीराम दूल्हे के रूप में बेहद सुंदर नजर आ रहे थे. उनकी एक झलक पाने को लोग काफी देर तक खड़े रहे. इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए. इस बार जनकपुरी का मंच श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है.

undefined

आगरा में जनकपुरी महोत्सव में माता सीता और प्रभु राम का विवाह करवाया जाता है. इस बारात की खास बात है कि इसमें आयोजकों ने झांकियों में देश के गौरव को भी शामिल किया है.

undefined

जनकपुरी महोत्सव में शामिल हुए लोगों को लगा कि जैसे वह साक्षात श्रीराम की बारात में शामिल हुए हैं. इस दौरान रथ में सवार जनक नंदिनी यानी मां सीता बेहद सुंदर लग रही थीं.

undefined

जनकपुरी महोत्सव में मंच पर विराजमान सीता जी और भगवान राम को देखकर लोग निहाल हो गए.

undefined

भगवान राम के जनकपुरी पहुंचने पर सीता जी सखियों के रूप में महिलाएं एक जैसे परिधान में नजर आईं. राम जी की बारात देखने के लिए वह बेहद आतुर नजर आईं.

undefined

इस मौके पर नारी सशक्तीकरण के प्रति आधी आबादी को जागरूक करते हुए स्टॉल भी लगाया गया था, जहां पर लोगों ने सेल्फी ली.

undefined

जनकपुरी महोत्सव में जनक महल को इस तरह सजाया गया, जैसे साक्षात रामजी का पहुंचने पर स्वागत किया जा रहा हो.

undefined

भगवान श्रीराम की बारात पहुंचने पर माता सीता की सखियों ने संगीत की धुन पर नृत्य कर उनका स्वागत किया और अपनी खुशी जाहिर की.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola