PHOTOS: जनता को राजभवन आने की जरूरत नहीं, राजभवन ही जनता के बीच जायेगा, धनबाद में बोले राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत के लोगों से सीधा संवाद किया. उन्होंने लोगों से कहा कि जनता को राजभवन आने की जरूरत नहीं. राजभवन ही जनता के बीच समय समय पर जायेगा.

विज्ञापन
undefined

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रविवार को धनबाद दौरे पर रहे. धनबाद आगमन पर महामहिम का भव्य स्वागत हुआ. अपने धनबाद दौरे पर उन्होंने टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत के लोगों से सीधा संवाद किया.

विज्ञापन
undefined

अलग झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार कोई राज्यपाल घनघोर उग्रवाद प्रभावित प्रखंड में आए हैं. राज्यपाल के दौरा और संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक महकमा ने पंचायत भवन को नया लुक दे दिया था. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

undefined

राज्यपाल ने रविवार को कमारडीह पंचायत में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को राजभवन आने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय समय पर राजभवन ही जनता के बीच जायेगा. उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझना और झारखंड को जानना है.

undefined

राज्यपाल ने कहा कि मेरे संवाद कार्यक्रम का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है. विकास के जो काम चल रहे हैं, उसको तेज करना है. लोगों को प्रोत्साहित करना है. हर किसी से सहयोग की अपेक्षा है.

undefined

राज्यपाल ने बताया कि वे अब तक राज्य के 23 जिलों का दौरा कर चुके हैं. 27 जून को अंतिम जिला में जायेंगे. इसके बाद दूसरे चरण की यात्रा शुरू होगी.

undefined

संवाद कार्यक्रम के बाद राज्यपाल टुंडी से रांची के लिए निकल गए.

undefined

बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शनिवार की देर रात ही धनबाद पहुंच गये थे. राज्यपाल सड़क मार्ग से जामताड़ा से रात के लगभग 10 बजे धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे. यहां वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. रात में विश्राम करने के बाद रविवार को टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत में सीधा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुएं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola