Gorakhpur News: सबसे उम्रदराज महिला का कोरोना वैक्सीनेशन, 111 साल की दादी के साथ हेल्थ वर्कर्स ने ली तसवीर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2021 3:23 PM

विज्ञापन

111 वर्ष की बुजुर्ग सकीना को कोरोना का वैक्सीन दिया गया. इसके बाद उन्होंने टीकाकरण करवाने वाली जिले की सबसे उम्रदराज महिला होने का रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के छोटे काजीपुर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर गुरुवार को जिले की सबसे बुजुर्ग महिला का वैक्सीनेशन किया गया. 111 वर्ष की बुजुर्ग सकीना को कोरोना का वैक्सीन दिया गया. इसके बाद उन्होंने टीकाकरण करवाने वाली जिले की सबसे उम्रदराज महिला होने का रिकॉर्ड बनाया है.

गोरखपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को छोटे काजीपुर स्थित कोरोना टीकाकरण कैंप में 111 वर्ष की बुजुर्ग सकीना खुद सेंटर पर चलकर आईं और यहां पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने अपना टीकाकरण करवाया. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब उन्हें दूसरी डोज 13 जनवरी से लेकर के 10 फरवरी 2022 के बीच लगाई जाएगी. सकीना के आधार कार्ड पर उनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 1910 दर्ज है, जिसके अनुसार उनकी वर्तमान उम्र 111 वर्ष है. उनके टीकाकरण के बाद वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वो जिले की सबसे बुजुर्ग कोरोना वैक्सीनेशन कराने वाली लाभार्थी बन गई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola