ePaper

गोरखपुर महोत्सव 2024: बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल व बी प्राक के सुरीले गीतों पर झूमेंगे श्रोता

Updated at : 07 Nov 2023 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव 2024: बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल व बी प्राक के सुरीले गीतों पर झूमेंगे श्रोता

गोरखपुर महोत्सव में आने लोगों को बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल व बी प्राक के गीतों पर झूमेंगे. दोनों कलाकारों से महोत्सव समिति संपर्क कर रही है. बॉलीवुड नाइट की सूची में उदित नारायण, श्रेया घोषाल और कुमार सानू का भी नाम शामिल है.

विज्ञापन
undefined

गोरखपुर में होने वाले गोरखपुर महोत्सव 2024 के बॉलीवुड नाइट में मंच से जुबिन नौटियाल व बी प्राक के सुरीले गीत गूंजेगी. वहीं भोजपुरी नाइट और भजन संध्या के लिए सूची तैयार हो रही है. 11, 12 व 13 तारीख को आयोजित होने वाली तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव की तैयारी महोत्सव समिति ने जोरो शोर से शुरू कर दी है.

undefined

गोरखपुर महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड नाइट, दूसरे दिन भोजपुरी नाइट और अंतिम तीसरे दिन होने वाले भजन संध्या व बॉलीवुड नाइट के लिए कलाकारों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है. गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड नाइट के लिए युवाओं की पसंदीदा कलाकार जुबिन नौटियाल और तेरी मिट्टी में मिल जावा के फेम बी प्राक के नाम पर प्रथम दृष्टिया मोहर लग गई है.

undefined

गोरखपुर महोत्सव समिति की ओर से इन कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है. बॉलीवुड नाइट के लिए सूची में कुमार सानू, उदित नारायण और श्रेया घोषाल का भी नाम है. यदि जुबिन व बी प्राक की ओर से अरुचि दिखाई गई तो सूची में शामिल दूसरे कलाकारों से गोरखपुर महोत्सव समिति संपर्क करेगी. वहीं गोरखपुर भजन संध्या के लिए सुरेश वाडेकर और तृप्ति शाक्या के नाम पर महोत्सव समिति विचार कर रही है.

undefined

भोजपुरी नाइट के लिए कुछ बड़े नाम की तलाश समिति द्वारा किया जा रहा है. कोशिश है कि जो कलाकार इससे पहले महोत्सव के मंच से अपना जलवा बिखेर चुके हैं, उन्हें आमंत्रित करना पड़े. बहुत जल्दी सांस्कृतिक कमेटी की बैठक बुलाकर कलाकारों के नाम पर चर्चा की जाएगी. समिति द्वारा कोशिश की जा रही है कि नवंबर के अंत तक सभी कलाकारों के नाम फाइनल कर दिए जाए, जिससे उन्हें आमंत्रित करने की औपचारिकता भी समय से पूरी कर ली जाए.

undefined

वहीं गोरखपुर महोत्सव समिति के सचिव रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के आयोजन की तैयारी तेज कर दी गई है. इसे लेकर अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ कलाकारों के नाम को लेकर मंथन शुरू हो गया है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में भोजपुरी नाइट के साथ भजन संध्या के लिए कलाकारों की संभावित सूची तैयार की जा रही है. जल्द ही सांस्कृतिक कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी और कलाकारों के नाम पर चर्चा होगी.

रिपोर्ट– कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola