Best of 2023 in India: भारत में इस साल के सर्वश्रेष्ठ ऐप्स और गेम कौन हैं? यहां जानिए जवाब

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Dec 2023 7:59 AM

विज्ञापन

Google Play Store Policy Update

google play announce best apps and games of India for 2023 - इस साल लेवल सुपरमाइंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ ऐप का खिताब गूगल ने दिया है. गूगल प्ले स्टोर ने मोनोपॉली गो को इस साल का भारत का बेस्ट गेम चुना है.

विज्ञापन

Best Apps and Games of 2023 on Google Play in India : गूगल अपने ऐप प्लैटफॉर्म एंड्रॉयड प्ले स्टोर के लिए हर साल सर्वश्रेष्ठ ऐप्स और गेम की घोषणा करता है. इसी क्रम में गूगल ने 2023 के लिए बेस्ट ऐप्स और ऐम्स का ऐलान कर दिया है. इस साल सर्वश्रेष्ठ ऐप का खिताब लेवल सुपरमाइंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ ऐप गूगल ने दिया है. यह ऐप अपने यूजर्स को मेडिटेशन, जर्नल और स्लीप स्टोरीज के साथ माइंडफुलनेस में भी मदद करता है. वहीं, भारत में 2023 के सर्वश्रेष्ठ गेम का खिताब मोनोपॉली गो को जाता है.

बेस्ट ऑफ 2023 इन इंडिया के विजेता

गूगल प्ले ने बेस्ट ऑफ 2023 इन इंडिया के विजेताओं की घोषणा कर दी है. इसके जरिये कंपनी उन ऐप्स और गेम्स को विजेता घोषित करती है, जिन्होंने यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया होता है. इस साल गूगल ने लेवल सुपरमाइंड को भारत की बेस्ट ऐप घोषित किया गया है. यह पर्सनल ग्रोथ कैटेगरी में भी विजेता रहा.

Also Read: App Store Awards: ऐपल के ऐप स्टोर पर बेस्ट ऐप्स और गेम्स इस साल कौन-कौन रहे?

बेस्ट गेम ऑफ 2023 का किसे मिला खिताब?

गूगल प्ले स्टोर ने मोनोपॉली गो को इस साल का भारत का बेस्ट गेम चुना है. दूसरी ओर, सबवे सर्फर को यूजर्स चॉइस गेम ऑफ 2023 का खिताब मिला है. कॉल ऑफ ड्रैगन को बेस्ट मल्टीप्लेयर और बेस्ट मल्टी-डिवाइस गेम कैटेगरी का विजेता घोषित किया गया है. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया बेस्ट ऑनगोइंग कैटेगरी में टॉप पर रहा. गूगल ने इसके साथ ही यह भी कहा कि इनमें से अधिकतर ऐप्स और गेम्स भारतीय डेवलपर्स द्वारा ने तैयार किये गए हैं.

2023 में भारत के सर्वश्रेष्ठ ऐप्स और गेम कौन हैं?

Best App of 2023

Level SuperMind: Focus & Calm (India)

Users’ Choice App of 2023

THAP: Your Happiness Gym (India)

Best for Fun

Dashtoon: Comics & Manga (India)

Best for Personal Growth

AmbitionBox – Salary & Reviews (India)

Best Everyday Essential

BabyCloud (India)

Best Hidden Gem

Blissclub – Women’s Activewear (India)

Best with AI

Stimuler- IELTS Speaking Coach (India)

Best App for Good

Autism BASICS: Learning app (India)

Best for Watches

Audible: Audio Entertainment (India)

Best for Tablets

Canva: Photo and Video Editor (India)

Best for Chromebooks

Evernote – Note Organizer (India)

Best Game of 2023

MONOPOLY GO! (India)

Users’ Choice Game of 2023

Subway Surfers Blast (India)

Best Multiplayer

Call of Dragons (India)

Best Pick Up & Play

Campfire Cat Cafe (India)

Best Indies

Block Heads: Duel puzzle games (India)

Best Story

Honkai: Star Rail (India and US)

Best Ongoing

Battlegrounds Mobile India (India)

Best Made in India

Battle Stars: 4v4 TDM & BR

Best on Play Pass

Linea: An Innerlight Game (India)

Best multi-device game

Call of Dragons (India)

Best for Tablets

Call of Dragons (India)

Best for Google Play Games on PC

Asphalt 9: Legends (India)

Also Read: Google Drive से गायब हो रही फाइल्स! कंपनी का घूमा सिर, अब हो रही है जांच

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola