स्टाइलिश लुक में अबराम के साथ लंच डेट पर निकली गौरी खान, मां-बेटे की जोड़ी देख फैंस बोले- SRK कहां है...
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Nov 2022 4:26 PM
गौरी खान और उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मां-बेटे की जोड़ी को लंच डेट पर जाते स्पॉट किया गया.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान अपनी परफेक्ट बॉन्डिंग के लिए जाने जाते है. दोनों बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. इनके तीन बच्चे सुहाना, आर्यन और अबराम खान है. एसआरके और गौरी दोनों को ही अक्सर फैमिली के साथ मस्ती-मजाक करते देखा जाता है. अब अबराम और गौरी खान को लंच डेट पर स्पॉट किया गया. मां-बेटे की जोड़ी जैसे ही रेस्टोरेंट पहुंचे, उन्हें पैपराजी ने क्लिक किया. डेनिम जींस के साथ पेयर किए हुए ब्लैक ब्लेजर और व्हाइट टॉप लेयर्ड में गौरी काफी स्टाइलिश लग रही थी. उन्होंने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा हुआ था, और काले रंग के हैंडबैग, प्लेटफॉर्म स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया. रेस्त्रां में जाते समय उन्हें अपने बेटे अबराम का हाथ थामे देखा गया.
इस दौरान अबराम क्यूट कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने रेड जर्सी और सफेद शॉर्ट्स पहनी थी. रेस्टोरेंट में घुसने से पहले गौरी ने पापराजी के लिए पोज दिया, बाद में मुस्कुरा कर अंदर चली गई. गौरी और अबराम की ये अदाएं फैंस का दिल जीत रही है. एक यूजर ने लिखा, ”अबराम इतना विनम्र, शांत और अच्छा व्यवहार करने वाला लड़का है, वह प्यार के लायक है.” दूसरे यूजर ने लिखा, ”कितना अच्छा संस्कार मिला है अबराम को…कितना शांत है ये बच्चा”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”गौरी कितनी शांत स्वभाव की है…हमेशा पैपराजी को पोज जरूर देती है.”
Also Read: शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में लगी है हीरे जड़ित नेमप्लेट? अब गौरी खान ने तस्वीर शेयर कर किया खुलासा
इस बीच, कुछ घंटों पहले, गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें उन्हें ‘मन्नत’ की नई नेमप्लेट के सामने पोज देते देखा गया. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”आपके घर का मुख्य द्वार आपके परिवार और दोस्तों के लिए प्रवेश बिंदु है. इसलिए नेमप्लेट पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करती है… हमने ग्लास क्रिस्टल के साथ एक पारदर्शी सामग्री को चुना जो एक सकारात्मक, उत्थान और शांत वातावरण का उत्सर्जन करती है. #GauriKhanDesigns.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










