80 करोड़ गरीबों को अगले 5 साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पीएम मोदी का ऐलान

**EDS: SCREENSHOT VIA @narendramodi** Durg: Prime Minister Narendra Modi addresses a public meeting ahead of Assembly polls, in Durg, Chhattisgarh, Saturday, Nov. 4, 2023. (PTI Photo) (PTI11_04_2023_000155B)
दुर्ग की धरती से देश के भाईयों-बहनों को बताना चाहता हूं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को बीजेपी सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी. पीएम मोदी की इस घोषणा पर रैली में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की धरती से शनिवार (चार नवंबर) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी वादा नहीं है. यह मोदी की गारंटी है. प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में प्रचार करने के लिए आए थे. यहां पीएम मोदी ने कहा कि यहां के अनेक साथी रोजी-रोटी कमाने के लिए कहीं बाहर जाते हैं. बीजेपी सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि आप देश के किसी भी हिस्से में रहें, आपको राशन मिलता रहेगा. पहले एक राशन कार्ड पर दूसरी दुकान में राशन नहीं मिलता था. मोदी की सरकार ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ की व्यवस्था की. अब देश के किसी भी कोने में आपको आपके राशन कार्ड पर अनाज मिल जाएगा. मोदी सरकार देश के किसी भी कोने में आपको भूखा नहीं रहने देगी. उन्होंने कहा कि आपकी रोजी-रोटी की चिंता आपकी चिंता नहीं है. यह मेरी चिंता है. जब कोरोना का संकट आया, तो सबसे बड़ी समस्या थी कि गरीबों को भरपेट खाना कैसे मिले. कोई भी मां अपना पेट बांधकर सो सकती है, लेकिन अपने बच्चों को भूखा नहीं देख सकती. कोई पिता कुछ भी काम करने के लिए तैयार होता है, अपने बच्चे को भूखा नहीं रख सकता है. जब कोरोना में सब कुछ ठप हो गया, तो मैंने निश्चय किया कि किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दूंगा.
दिसंबर में खत्म हो रही थी प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना
पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए बीजेपी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना की शुरुआत की. इस योजना की वजह से छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को चावल और चना आज तक मिल रहा है. सरकार के हिसाब से दिसंबर में इस योजना का समय खत्म हो रहा है. लेकिन, मैं दुर्ग की धरती से देश के भाईयों-बहनों को बताना चाहता हूं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को बीजेपी सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी. पीएम मोदी की इस घोषणा पर रैली में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




