ePaper

जंगल में मोरनी की तरह नाचती है Force की यह क्रूजर एसयूवी, चीता भी नहीं कर पाता बाल-बांका

Updated at : 26 Dec 2023 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल में मोरनी की तरह नाचती है Force की यह क्रूजर एसयूवी, चीता भी नहीं कर पाता बाल-बांका

फोर्स मोटर्स की ओर से ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी को ऑफ-रोड अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है. ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी एक मजबूत 2.6-लीटर डीजल इंजन से लैस है, जो विभिन्न इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करता है.

विज्ञापन

Force Trax Cruiser Jungle Safari: भारत के शहरों में चलाने के लिए तो अक्सरहां प्रत्येक वाहन निर्माता कंपनियां एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) बनाती ही हैं, लेकिन कुछ कंपनियां जंगल या यूं कहें कि अभयारण्य में पर्यटकों के सैर-सपाटे के लिए भी एसयूवी का निर्माण करती हैं. इन्हीं कंपनियों में देश की घरेलू वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स ने महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के सैर-सपाटे के लिए ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी का निर्माण किया है. कंपनी ने इस एसयूवी को नवंबर के आखिरी दिनों में लॉन्च किया है. जीप और थार की शक्ल में यह पूरी तरह से रफ एंड टफ एडवेंचर एसयूवी है, जिसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी लंबा सफर तय करने में भी दिक्कत नहीं होती है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह गाड़ी जंगल में मोरनी की तरह नाचती फिरती है और बाघ और चीता भी इसका बाल-बांका नहीं कर पाते हैं. इस रफ एंड टफ एसयूवी में ड्युअल सनरूफ, फाइव डोर्स बैक सीट्स एसी वेंट से लैस हैं, जो पर्यटकों को शानदार और साहसिक अनुभव प्रदान करते हैं. कंपनी ने इसे बाजार में करीब 20 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया है.

ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी का डिजाइन

फोर्स मोटर्स की ओर से ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी को ऑफ-रोड अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है. ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी एक मजबूत 2.6-लीटर डीजल इंजन से लैस है, जो विभिन्न इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करता है. छह सीटों और बड़ी खिड़कियों वाली यह कार आरामदायक सफर के लिए बकेट सीटें प्रदान करती है.

Also Read: रतन टाटा… आंदोलन की कोख से पैदा हुई सपनों की कार! अब विरोधियों को देगी Electric का तगड़ा झटका

ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी का इंजन

ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी का इंजन 91 एचपी पावर और 250 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. साइड गार्ड और एक बड़े रूफ रैक से लैस है. इसके साथ ही, यह फ्रंट बुल बार के साथ एक एग्रेसिव अपील पेश करतती है. जंगल सफारी एसयूवी कार में एक चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है, जो यात्रियों को चलते समय मोबाइल्स को चार्ज करने में मदद करता है.

Also Read: गुरिल्ला जैसी दमदार और चीते जैसी चाल! कुछ ऐसी ही धमाकेदार है Royal Enfield की नई बाइक

ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी की लंबाई

इस रफ एंड टफ एसयूवी कार की लंबाई करीब 5.1 मीटर और इसमें सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह भी दी गई है. इसमें 3-मीटर का व्हीलबेस दिया गया है, जो उबड़-खाबड़ सड़कों पर स्थिरता के साथ सफर तय करती है. इसका भारी सस्पेंशन सिस्टम झटके को कम करता है और आरामदायक सवारी प्रदान करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह कार बेहतर सुरक्षा के लिए एबीएस और ईबीडी से लैस है, जो सभी चार पहियों के लिए सेंसर-पावर्ड कंट्रोल प्रदान करती है.

Also Read: बच्चे के इस वीडियो में Thar का दाम सुन आनंद महिंद्रा के भी उड़ गए होश! X पर दिया ये जवाब

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola