ePaper

PHOTO : फोर्स ट्रैक्स क्रूजर jungle safari लॉन्च, जानें ड्युअल सनरूफ के साथ एडवेंचर एसयूवी की खासियत

Updated at : 28 Nov 2023 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTO : फोर्स ट्रैक्स क्रूजर jungle safari लॉन्च, जानें ड्युअल सनरूफ के साथ एडवेंचर एसयूवी की खासियत

फोर्स मोटर्स की ओर से ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी को ऑफ-रोड अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है. ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी एक मजबूत 2.6-लीटर डीजल इंजन से लैस है, जो विभिन्न इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करता है.

विज्ञापन

Force Trax Cruiser Jungle Safari : भारत की घरेलू वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स ने ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी को बाजार में लॉन्च कर दिया है. जीप और थार की शक्ल में यह पूरी तरह से रफ एंड टफ एडवेंचर एसयूवी है, जिसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी लंबा सफर तय करने के लिए बनाया गया है. इस रफ एंड टफ एसयूवी में ड्युअल सनरूफ, फाइव डोर्स बैक सीट्स एसी वेंट से लैस हैं, जो एक शानदार एक्सपीरियंस कराते हैं. कंपनी ने इसे बाजार में करीब 20 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया है.

undefined

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, फोर्स मोटर्स की ओर से ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी को ऑफ-रोड अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है. ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी एक मजबूत 2.6-लीटर डीजल इंजन से लैस है, जो विभिन्न इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करता है. छह सीटों और बड़ी खिड़कियों वाली यह कार आरामदायक सफर के लिए बकेट सीटें प्रदान करती है.

undefined

ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी का इंजन 91 एचपी पावर और 250 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. साइड गार्ड और एक बड़े रूफ रैक से लैस है. इसके साथ ही, यह फ्रंट बुल बार के साथ एक एग्रेसिव अपील पेश करतती है. जंगल सफारी एसयूवी कार में एक चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है, जो यात्रियों को चलते समय मोबाइल्स को चार्ज करने में मदद करता है.

undefined

इस रफ एंड टफ एसयूवी कार की लंबाई करीब 5.1 मीटर और इसमें सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह भी दी गई है. इसमें 3-मीटर का व्हीलबेस दिया गया है, जो उबड़-खाबड़ सड़कों पर स्थिरता के साथ सफर तय करती है. इसका भारी सस्पेंशन सिस्टम झटके को कम करता है और आरामदायक सवारी प्रदान करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह कार बेहतर सुरक्षा के लिए एबीएस और ईबीडी से लैस है, जो सभी चार पहियों के लिए सेंसर-पावर्ड कंट्रोल प्रदान करती है.

Also Read: Army के जवानों को मारुति ने दिया New Year का तोहफा! इस शोरूम में कार खरीद पर नहीं लगेगा टैक्स
undefined

ट्रैक्स क्रूजर जंगल सफारी एडिशन कथित तौर पर महाराष्ट्र में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व वन्यजीव अभयारण्य के लिए एक अद्वितीय साहसिक कार्य के लिए डिजाइन किया गया है, जो जंगल में रोमांचकारी अनुभवों का वादा करता है.

Also Read: सिट्रोएन की इन कारों की खरीद पर 1 साल तक Petrol Free! इस डेट तक ही मिलेगा लाभ
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola