झारखंड : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के घर पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके से कई खोखे बरामद

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव के आवास पर शनिवार की रात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना के वक्त घर के सभी लोग सोये हुए थे. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, कई खोखे भी बरामद किये.

विज्ञापन

चौपारण (हजारीबाग), अजय ठाकुर. हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव के आवास पर शनिवार की रात अंधाधुंध फायरिंग की गई. कांग्रेस नेता विकास यादव के चतरा रोड डोमादड़ी स्थित आवास पर घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे. फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक लोग घर से बाहर निकले, उससे पहले अपराधी फरार हो चुके थे.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किये हैं. घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. इलाके से बड़ी संख्या में विकास यादव के आवास पर लोगों का आना जाना लगा है. विधायक उमा शंकर अकेला सहित दर्जनों समर्थक विकास के आवास पर पहुंचे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि घटना में किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola