बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को हत्या की धमकी वाला संदेश भेजने वाले प्रधान सहित दो पर एफआईआर
Published by : Upcontributor Updated At : 26 Sep 2023 7:48 PM
हाफिजगंज के भंडसर ग्राम पंचायत के प्रधान नन्हें और पंकज राठौर के खिलाफ मंगलवार को हाफिजगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. एक दिन पूर्व प्रधान के मोबाइल व्हाट्स एप से विवादित पोस्ट वायरल हुई थी. इसमें आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई.
बरेली : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के भंडसर ग्राम पंचायत के प्रधान एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नन्हें और पंकज राठौर के खिलाफ मंगलवार को हाफिजगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. एक दिन पूर्व प्रधान के मोबाइल व्हाट्स एप से विवादित पोस्ट वायरल हुई थी.इस पोस्ट में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई.जिसके चलते हिंदू संगठनों ने ए क्स पर ट्वीट कर पुलिस अफसरों से शिकायत की.इस मामले में पुलिस ने जांच की.
प्रधान ने किसी के द्वारा मोबाइल हैक करने की बात कही थी. अब पुलिस ने इस मामले में प्रधान समेत एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी बाबा धीरेंद्र शास्त्री को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक छात्र ने धमकी दी थी. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा गया था.
इससे पूर्व हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी एक छात्र ने इंस्टाग्राम पर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए थे.जिसके चलते रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई.
Also Read: UP News : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिला संदेश, बरेली पहुंचे तो हत्या …
बरेली के हाफिजगंज निवासी युवक की धमकी पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने चुनौती देते हुए कहा था कि गीदड़ भभकी से शेर डरा नहीं करते. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कभी मौका मिला, तो हम भी बरेली जाएंगे, उनकी ठठरी बांधेंगे.अगर उसके हाथों से ईश्वर ने लिखा होगा, तो कौन रोक पाएगा। अब फिर से धीरेंद्र शास्त्री को लेकर धमकी भरी पोस्ट की गई है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नन्हें के मोबाइल से विवादित पोस्ट डाली गई थी.इसके बाद से ही पूरा विवाद शुरु हुआ.विवादित पोस्ट में देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की बात लिखी गई थी.इसके साथ ही हिन्दू संगठनों के खिलाफ अपशब्द, और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हत्या जैसी बात लिखी है. विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है. इस मामले में कई हिन्दू संगठनों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है. इंस्पेक्टर हाफिजगंज को इस मामले की जांच साैंपी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










