ePaper

FIFA Women's World Cup: नॉर्वे ने दागे ताबड़तोड़ गोल, मोरक्को और कोलंबिया ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड बाहर

Updated at : 30 Jul 2023 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
FIFA Women's World Cup: नॉर्वे ने दागे ताबड़तोड़ गोल, मोरक्को और कोलंबिया ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड बाहर

फीफा महिला वर्ल्ड कप में आज चार मुकाबले खेले गए. इन मैचों में मोरक्को, नार्वे और कोलंबिया ने बाजी मारी. वहीं न्यूजीलैंड ने स्वीट्जरलैंड से ड्रॉ खेला और विश्व कप से बाहर हो गई.

विज्ञापन
undefined

फीफा महिला वर्ल्ड कप में आज चार मुकाबले खेले गए. दिन का पहला मैच दक्षिण कोरिया बनाम मोरक्को का हुआ. दूसरा मैच में नॉर्वे का सामना फिलिपिन्स से हुआ, वर्ल्ड कप का तीसरा मैच स्वीट्जरलैंड बनाम न्यूजीलैंड में हुआ और आखिरी मैच जर्मनी और कोलंबिया के बीच खेला गया. इन मैचों में मोरक्को, नार्वे और कोलंबिया ने बाजी मारी. वहीं न्यूजीलैंड ने स्वीट्जरलैंड से ड्रॉ खेला और विश्व कप से बाहर हो गई.

undefined

फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच दक्षिण कोरिया और मोरक्को के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मोरक्को ने कमाल का प्रदर्शन किया और बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण कोरिया ने 0-1 से शिकस्त दी. मोरक्को ने मैच के शुरुआत में ही पहला गोल किया. टीम के लिए मैच के छठे मिनट में जारिदी ने गोल किया. इस गोल के बाद मोरक्को ने अपनी बढ़त बनाए रखी और मैच अपने नाम किया.

undefined

फीफा वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला नॉर्वे और फिलिपिन्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले के शुरुआत से ही नॉर्वे ने अपनी बढ़त बनाए रखा. उन्होंने इस मैच को 6-0 से अपने नाम किया. नॉर्वे की ओर से सोफी रौमेन हॉग ने गोल की हैट्रिक लगाई.

undefined

नॉर्वे की ओर से इसके बात कैरोलिन हैनसेन, एलिसिय बार्कर और गुरो रेनटेन ने गोल किया. नॉर्वे के डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया और फिलिपिन्स को मुकाबले में एक भी गोल नहीं करने दिया.

undefined

स्विट्जरलैंड की टीम ने अंतिम 16 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया, जिसने नार्वे के खिलाफ भी गोलरहित ड्रा खेला था। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रा के बाद ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया. स्विट्जरलैंड की टीम ग्रुप ए से राउंड 16 में पहुंचने वाली दो टीम में से एक बनी और वह दूसरी बार नॉकआउट दौर में पहुंची है। इससे पहले 2015 महिला विश्व कप में उसने नॉकआउट में जगह बनायी थी.

undefined

फीफा वर्ल्ड कप में आज आखिरी मुकाबला जर्मनी और कोलंबिया के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कोलंबिया ने जर्मनी को 1-2 से मात दी. कोलंबिया और जर्मनी के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और मैच में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

undefined

कोलंबिया के लिए इस मैच में लिंडा कैसिडो ने 52वें मिनट और मैनुअला वैनगेस ने गोल किया. कोलंबिया ने कमाल का प्रदर्शन किया और जर्मनी को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola