ePaper

OLA Festival Offer: ओला ई-स्कूटर पर ₹26,500 तक की छूट, टेस्ट राइड लें और जीतें हर दिन जीतें S1X+

Updated at : 09 Nov 2023 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
OLA Festival Offer: ओला ई-स्कूटर पर  ₹26,500 तक की छूट, टेस्ट राइड लें और जीतें हर दिन जीतें S1X+

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने इस दिवाली पर अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स की घोषणा की है. इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को ₹26,500 तक की छूट और लाभ मिल सकते हैं. इसके साथ ही आप हर दिन एक OLA Electric Scooter जीत सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

फ्री एक्सटेंड बैटरी वारंटी:

ओला इलेक्ट्रिक के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Gen 2, S1 Air, और S1 X+ पर ग्राहकों को फ्री एक्सटेंड बैटरी वारंटी का लाभ मिल रहा है. S1 Pro Gen 2 के लिए यह वारंटी 7,000 रुपए की है, लेकिन इस ऑफर के तहत यह मुफ्त में मिल रही है. S1 Air और S1 X+ के लिए यह वारंटी पहले से ही मुफ्त है.

undefined

एक्सचेंज बोनस:

ओला इलेक्ट्रिक के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर ग्राहकों को पुराने ICE 2W पर एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. S1 Pro Gen 2 की खरीद पर 10,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और S1 Air और S1 X+ की खरीद पर 5,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.

undefined

EMI पर छूट:

ओला इलेक्ट्रिक के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर EMI पर छूट भी मिल रही है. S1 Pro Gen 2 की खरीद पर 7,500 रुपए तक की छूट और S1 Air और S1 X+ की खरीद पर 5,000 रुपए तक की छूट मिल रही है.

undefined

फाइनेंस सुविधाएं:

ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को फाइनेंस सुविधाएं भी प्रदान कर रही है. इसमें जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट EMI, शून्य-प्रोसेसिंग फीस और 5.99% की कम ब्याज दरें शामिल हैं.

undefined

टेस्ट-राइड और अन्य ऑफर्स:

ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को टेस्ट-राइड का भी अवसर दे रही है. किसी भी एक्सपीरियंस सेंटर पर जाकर ग्राहक ओला स्कूटर की टेस्ट-राइड कर सकते हैं. इसके अलावा, हर दिन एक ग्राहक को S1X+ जीतने का मौका मिलेगा. साथ ही, ग्राहकों को 999 रुपए का फ्री गिफ्ट और अन्य गिफ्ट भी मिलेंगे. इसमें 1,000 रुपए के ओला केयर+ के लिए डिस्काउंट कूपन और S1 Pro Gen 2 के लिए डिस्काउंट कूपन शामिल हैं. यह ऑफर 10 नवंबर, 2023 से शुरू होकर 31 दिसंबर, 2023 तक चलेगा

Also Read: Toyota Mini Fortuner: क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा का खेल खत्म! टोयटा के इस नए अवतार ने सबकी नींद उड़ाई
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola