Agra News: नवजात बच्ची की नहीं चल रही थी सांसें, तभी महिला डॉक्टर ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे तारीफ

Updated at : 13 Mar 2022 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: नवजात बच्ची की नहीं चल रही थी सांसें, तभी महिला डॉक्टर ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे तारीफ

Agra News: सुरेखा खून से लथपथ नवजात बच्ची को एक तरफ जहां मुंह से सांस दे रही थी, वहीं उसके सीने पर पंप भी कर रहीं थी. आखिरकार नवजात के मुंह से किलकारी निकली, जिसके बाद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई.

विज्ञापन

Agra News: हमारे देश में डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है. ऐसा एक डॉक्टर ने आज चरितार्थ भी कर दिया. एत्मादपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक नवजात शिशु को महिला चिकित्सक ने अपनी सांसें देकर जीवित कर दिया, जिसके बाद इस महिला चिकित्सक की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है.

undefined

मिली जानकारी के अनुसार, एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुशबू नाम की एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन नवजात बच्ची की सांसें नहीं चल रही थी, जिसके बाद ऑपरेशन थिएटर में प्रसव करा रही डॉक्टर सुरेखा द्वारा नवजात को मशीन से ऑक्सीजन देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें भी डॉक्टर सुरेखा असफल रहीं. इसके बाद उन्होंने आव देखा ना ताव और नवजात को अपने मुंह से सांस देना शुरू कर दिया. यह देख कर अस्पताल में मौजूद स्टाफ भी चौक गया. एक स्टाफ ने तो इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया.

Also Read: MLC Elections 2022: आगरा-फिरोजाबाद में एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, 15 मार्च से नामांकन

सुरेखा खून से लथपथ नवजात को एक तरफ जहां मुंह से सांस दे रही थी, वहीं उसके सीने पर पंप भी कर रहीं थी. आखिरकार नवजात के मुंह से किलकारी निकली, जिसके बाद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई.

Also Read: रूस-यूक्रेन की जंग से जूता उद्योग पर महंगाई की मार, कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आगरा के व्यापारी चिंतित

इस पूरे मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो चारों तरफ महिला डॉक्टर की तारीफ होने लगी. हर तरफ महिला डॉक्टर के इस कार्य को सराहना मिल रही है.

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola