ऋषभ पंत के बाद इस क्रिकेटर को कर रही उर्वशी रौतेला डेट! तसवीर वायरल, जानिए पूरी बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Aug 2023 4:27 PM

विज्ञापन

Urvashi Rautela Surya Kumar Yadav: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और उर्वशी जल्द ही एक ब्रांड एंडोर्समेंट और पार्टनरशिप के लिए साथ काम करने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है. उर्वशी अपनी खूबसूरती का जादू फैंस पर खूब चलाती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद हसीन तसवीरें मौजूद है.

undefined

उर्वशी रौतेला और सूर्य कुमार यादव एक इंटरनेशनल ब्रांड के एम्बेसडर बनने जा रहे हैं. दोनों एक ब्रांड एंडोर्समेंट और पार्टनरशिप के लिए साथ काम करने वाले हैं.

undefined

सूर्य भारतीय क्रिकेट टीम के राइजिंग स्टार हैं. एक इंटरनेशनल फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड ने दोनों को अपना नया ब्रांड एंबेसडर चुना है. बता दें कि पहले उर्वशी के साथ इस ब्रांड के ऋषभ पंत एम्बेसडर थे.

undefined

उर्वशी का नाता क्रिकेट से पुराना है. ऋषभ पंत के साथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर चुके है.

undefined

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के वक्त भी उर्वशी रौतेला ने कई पोस्ट कर उनके लिए दुआ मांगी थी. हालांकि पोस्ट में उन्होंने क्रिकेटर का नाम नहीं लिया था.

undefined

उर्वशी रौतेला इंटरनेशनल लेवल पर भारत का गौरव बढ़ाती रही हैं. उनके अपोजिट इस ब्रांड प्रमोशन में तेज खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव होने वाले हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं.

undefined

मिस दिवा यूनिवर्स 2015 का खिताब जीतने के बाद उर्वशी रौतेला एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं. उन्होंने 2013 में सिंह साब द ग्रेट के साथ अभिनय की शुरुआत की और सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट, कहानी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मों में नजर आई.

undefined

उर्वशी रौतेला 2014 में मिस्टर ऐरावत के साथ कन्नड़ फिल्मों में कदम रखा था. उनकी पहली तमिल फिल्म 2022 में द लीजेंड आई थी.

undefined

उर्वशी रौतेला अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही हैं, जो दिवंगत अभिनेता परवीन बाबी पर एक बायोपिक है. इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद फैंस को बताया था.

undefined

उर्वशी को आखिरी बार इंस्पेक्टर अविनाश में देखा गया था, जिसमें रणदीप हुडा, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और फ्रेडी दारूवाला भी थे. यह शो 18 मई को जियो सिनेमाज पर रिलीज हुआ था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola