Taapsee Pannu Birthday: तापसी पन्नू ने इन 5 फिल्मों से फैंस को किया इम्प्रेस, जानें क्या है उनका निक नेम?
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Aug 2023 6:16 AM
Taapsee Pannu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है. तापसी ने 2013 में चश्मे बद्दूर से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कराया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. चलिए आपको बताते है कि किन फिल्मों से उनकी पहचान बनी.

तापसी पन्नू आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. तापसी ने 2013 में चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने अबतक पिंक, नाम शबाना, सूरमा, मुल्क, मनमर्जियां और थप्पड़ जैसी फिल्मों में काम किया है.

तापसी की फिल्म पिंक ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इस मूवी ने उनके करियर को नया आकार दिया. फिल्म ने 64वें राष्ट्रीय पुरस्कार में अन्य सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही. इसमें अमिताभ बच्चन,कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग, पीयूष मिश्रा और अंगद बेदी भी थे.

2020 में रिलीज हुई, अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित थप्पड़ में तापसी ने जबरदस्त एक्टिंग की थी. फिल्म घरेलू हिंसा के बारे में बात करती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक महिला अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाती है और उसे थप्पड़ मारने के लिए अपने पति से तलाक मांगती है.

हसीन दिलरुबा में तापसी ने विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था. विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित ये एक थ्रिलर मूवी थी. यह साल 2021 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स फिल्मों में से एक थी.

मनमर्जियां में विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन और तापसी ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों को भी काफी पसन्द आई. अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित मूवी में एक्ट्रेस ने जबरदस्त एक्टिंग किया था.

सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित बदला में तापसी पन्नू ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है. यह एक स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट का हिंदी रीमेक है. दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 138.49 करोड़ कमाए थे.
तापसी का निकनेम ‘मैगी’ है. उनके घुंघराले बालों की वजह से घरवालों ने उन्हें ये प्यारा सा नाम दिया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस डेनिश बैडमिंटन कोच मैथियस बोई को डेट कर रही है. वहीं, तापसी को आखिरी बार हॉरर फिल्म ब्लर में देखा गया था, जो उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी. वह फिलहाल अपने अगले तमिल प्रोजेक्ट एलियन की शूटिंग कर रही हैं जो एक हाई कॉन्सेप्ट फिल्म है. वह विक्रांत मैसी के साथ रोमांटिक थ्रिलर हसीन दिलरुबा के सीक्वल में भी काम कर रही हैं. उनकी और शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली डंकी दिसंबर, 2023 में रिलीज़ होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










