Arbaaz Khan: जब अरबाज खान ने तलाक के बदले मलाइका को एलिमनी में दिए थे इतने करोड़ रुपए, रकम जान चौक जाएंगे आप

Arbaaz Khan Birthday: अरबाज खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. 1996 में अपनी शुरुआत करने के बाद से उन्होंने कई फिल्मों मे काम किया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2017 में उन्होंने मलाइका अरोड़ा से तलाक लिया था. इसे लेकर खबर थी कि एक्ट्रेस ने तलाक के समझौते के तौर पर अरबाज से तगड़ी रकम मांगी थी.

बॉलीवुड एक्टर और निर्माता अरबाज खान आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो बॉलीवुड दिवा और डांसिंग क्वीन मलायका और अरबाज खान ने आपसी सहमति से 2017 में तलाक लिया था.

मलायका और अरबाज की मुलाकात 1998 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी और जल्द ही उन्होंने शादी कर ली थी. 2002 में उन्होंने एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम अरहान खान है.

मलायका अरोड़ा और अरबाज खान ने करीब 5 साल तक डेटिंग के बाद इस जोड़े ने शादी कर ली थी. जब दोनों ने अलग होने का फैसला किया, तो यह खबर आई कि मलायका ने अरबाज खान से तलाक के समझौते के लिए 10-15 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी थी.

ऐसी खबरें थी कि मलाइका ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी. इससे कम पर वो राजी नहीं होना चाहती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज ने उन्हें 15 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी. हालांकि, ऐसी खबरों को एक्ट्रेस ने पूरी तरह से झूठ बताते हुए इसे खारिज कर दिया था.

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अब अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी है. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. मलाइका अपने हुस्न का जादू फैंस पर चलाती रहती है. वो कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी है.

अरबाज मॉडल जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं और अक्सर दोनों साथ में नजर आते है. जियोर्जिया काफी हॉट और ग्लमैरस है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद खूबसूरत तसवीरें मौजूद है.

मलाइका अरोड़ा अपने से कम उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है. दोनों रिलेशनशिप में है और अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिख जाते है. कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार बरसाने में पीछे नहीं रहते.

बता दें कि अरबाज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1996 की फिल्म दरार से की. इसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया था. एक इंटरव्यू में अरबाज ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत खलनायक किरदार से क्यों की. उन्होंने कहा, “मौके बहुत कम थे और कुछ ही निर्देशक थे जिनके साथ कोई अभिनेता काम करना चाहता होगा. दिन के अंत में, मुझ पर भी जिम्मेदारियाँ थीं, मेरे पिता के पास इतना शानदार काम था और मेरा भाई (सलमान खान) तब तक पहले से ही एक बड़ा स्टार था. इसलिए मेरे लिए यह कदम उठाना महत्वपूर्ण था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










