पुलिस और नक्सलियों के बीच लाेहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र में मुठभेड़, भागने में सफल रहे नक्सली

jharkhand news: लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफल रहा. नक्सली रवींद्र गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ की संभावना जतायी जा रही है.
Jharkhand news: लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस द्वारा जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में पुलिस को कुछ सफलता हाथ लगी है, लेकिन पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं.
सूत्रों की मानें, तो रवींद्र गंझू दस्ते के साथ हुई है मुठभेड़ हुई है. हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. गुरुवार की देर शाम पेशरार थाना क्षेत्र में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी बीच नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. फायरिंग होता देख पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की. पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफल रहे.
बता दें कि इससे पहले बुधवार को लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित मांगरडहा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था. इस दौरान दोनों तरफ से करीब 300 राउंड गोलियां चलाई गयी. पुलिस के साथ नक्सली संगठन JJMP के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुआ था. इस मुठभेड़ में भी पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफल रहे.
Also Read: Jharkhand news: लातेहार के मांगरडहा जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, करीब 300 राउंड फायरिंग, कई सामान बरामद
इस पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किये हैं. इसके तहत स्लीपिंग बैग, नक्सली कपड़ा, जूता, मौजा, कंबल, बैग, प्लास्टिक, गमछा आदि बरामद किया था. बताया गया कि नक्सली संगठन जेजेएमपी के पप्पू जी, सूरज जी, लवलेस गंझू, गणेश जी के साथ उनका पूरी टीम इस मुठभेड़ में शामिल था.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




