अलीगढ़: झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपती की गला दबाकर हत्या, पुत्रों में है बंटवारे को लेकर विवाद, ऐसे हुआ खुलासा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Mar 2023 2:02 PM
अलीगढ़ के बादामपुर इलाके में रहने वाले 80 साल के रामजीलाल और उनकी 77 वर्षीय पत्नी भगवान देवी घर से पांच सौ मीटर दूर मंदिर के पास खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. दंपती के तीन पुत्र हैं, जो खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते हैं.
Aligarh: प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में थाना इगलास क्षेत्र के बादामपुर इलाके में मंदिर के समीप झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपती की गला दबाकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर हत्या की गई है. हत्या के बाद गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई. वहीं दंपती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.
अलीगढ़ के बादामपुर इलाके में रहने वाले 80 साल के रामजीलाल और उनकी 77 वर्षीय पत्नी भगवान देवी घर से पांच सौ मीटर दूर मंदिर के पास खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. दंपती के तीन पुत्र हैं, जो खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते हैं. बताया जा रहा है कि नातिन नीरू दूध देने झोपड़ी में आई. तब उसने दोनों के शव पड़े देखा.
इसकी सूचना उसने परिजन और ग्रामीणों को दी. रामजीलाल की 20 बीघा जमीन है. बताया जा रहा है कि पुत्रों में बंटवारे को लेकर विवाद है. इस वजह से रामजीलाल खेत पर बनी झोपड़ी में रह रहे थे. बुजुर्ग दंपती के गले और शरीर पर चोट का निशान है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटना को लेकर लोगों से जानकारी की.
घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि खेत में बने झोपड़ी में मिले दंपती के शव के संबंध में जांच की जा रही है. वहीं क्षेत्रीय लोगों से बातचीत के आधार पर करीबियों पर हत्या का शक है. मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ जारी है.
रिपोर्ट- आलोक सिंह, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










