Dunki: शाहरुख खान ने 'डंकी' फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उन लोगों की कहानी है जो....
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Sep 2023 7:00 AM
शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. अब एसआरके ने राजकुमार हिरानी की डंकी को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, यह कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह देश पर आधारित मूवी होगी.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी है. इन-दिनों थियेटर्स में एसआरके की जवान (Jawan) धूम मचा रही है. फिल्म ने भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु में अपने शुरुआती सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 369.22 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके अलावा एक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर भी सुर्खियां बटौर रहे हैं. ये मूवी कथित तौर पर अमेरिका/कनाडा में अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर आधारित है. अब एसआरके ने डंकी को लेकर बात की है. साथ ही कई मजेदार किस्से भी बताए.
डंकी फिल्म को लेकर क्या बोले शाहरुख खान
शाहरुख खान ने हाल ही में डंकी फिल्म को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि डंकी राजकुमार हिरानी की फिल्म की सामान्य राह पर चलते हुए कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह देश पर आधारित मूवी होगी. हाल ही में एक फिल्म फेस्टिवल में डेडलाइन से बात करते हुए, अभिनेता ने फिल्म के अनूठे नाम पर खुलकर बात की और कहा कि अंग्रेजी में इसे ‘गधा’ कहा जाएगा, लेकिन जिस तरह से देश का एक हिस्सा भारत में गधे का उच्चारण करता है-पंजाबी- यह ‘डंकी’ है.
क्या है राजकुमार हिरानी की डंकी की कहानी
शाहरुख खान ने कहा कि यह देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और शानदार लेखक अभिजात जोशी द्वारा लिखित फिल्म है. उन्होंने आगे कहा कि यह उन लोगों की कहानी है, जो घर वापस आना चाहते हैं, जब उनके परिवार वाले बुलाते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी यात्रा वाली फिल्म है, जो दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती है और अंत में घर, भारत वापस आती है. डंकी पर बात करते हुए, यह खबर चारों ओर फैल रही है कि शाहरुख और राजकुमार हिरानी दोनों फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, शूटिंग शेड्यूल या वीएफएक्स टाइमलाइन में कोई देरी नहीं है, और फिल्म क्रिसमस 2023 रिलीज के लिए तैयार होगी.
इस वजह से पोस्टपोन हो सकती है डंकी फिल्म
कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान के एक करीबी दोस्त ने बताया कि इस साल शाहरुख खान की दो फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई. जिसके बाद डंकी की रिलीज को अगले साल तक टालने की योजना है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दो ब्लॉकबस्टर के बाद, इस साल शाहरुख खान की अगुवाई वाली तीसरी फिल्म का कोई मतलब नहीं है. बेहतर होगा कि इसके लिए इंतजार किया जाए और अपने फैंस को दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को एंजॉय करने का मौका मिले. पठान पहले से ही ओटीटी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है और जवान नवंबर में किसी समय रिलीज होगी, जिसका मतलब है कि लोग साल के अंत तक एसआरके के जादू का आनंद लेंगे और अगर वे दिसंबर में रिलीज के साथ आगे बढ़ते हैं, तो शाहरुख की अगले साल कोई रिलीज नहीं होगी और उनकी अगली फिल्म का इंतजार और भी लंबा हो जाएगा.
#MunnaBhai3 or #Dunki Cameo ??
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) September 14, 2023
पठान ने कमाए थे इतने रुपये
जवान की रिलीज को अभी केवल सात दिन हुए हैं और अगले कुछ महीनों में यह फिल्म भी पठान की तरह दुनिया भर के विभिन्न बाजारों में रिलीज होती रहेगी. ‘पठान’ हाल ही में जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला द्वारा लिखित है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चौथी किस्त में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा हैं. पठान ने दुनिया भर में 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जो 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.
THE BEST IS YET TO COME 🥵🥵🥵💥🥵🔥
Teaser – #Pathaan💥💥
Trailer – #Jawan🔥🔥🔥
Movie – #Dunki 🔥🥵💥🔥💥#JawanBlockBuster#JawanBoxOffice Breaks Each N Every Existing Record 💥💥💥💥 pic.twitter.com/ROt2t3DtAU— 𝙆𝘼𝙍𝘼𝙉 𝙆𝙆 (@LastSRKian) September 8, 2023
Also Read: Jawan: थियेटर में जाकर अबतक नहीं देखी है जवान, तो इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम
जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
एटली द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान-अभिनीत फिल्म भारत और विदेशों दोनों में धूम मचा रही है. रिलीज के आठवें दिन, जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में सभी भाषाओं में 19 करोड़ रुपये रहा. इससे जवान की भारत में कुल कमाई 345 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में कुल कमाई 386 करोड़ रुपये है. फिल्म ने पिछले गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की. यह हिंदी फिल्मों के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी कमाई और सबसे बड़ी ओपनिंग थी. जवान ने वास्तव में कुछ दिनों बाद ही बाजी मार ली, जब रविवार को इसने 80 करोड़ रुपये कमाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










