Bengal Chunav 2021 : अब अभिषेक बनर्जी ने खोला दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मोर्चा, कहा- यहां घुटन होती थी, वहां ICU में चले जायेंगे

Bengal Chunav 2021, Dinesh Trivedi, Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने दिनेश त्रिवेदी का नाम लिये बगैर कहा कि वह (दिनेश) कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस में उन्हें घुटन हो रही थी. यदि वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो वे (दिनेश त्रिवेदी) आइसीयू में चले जायेंगे. तृणमूल नेता ने एक बार फिर अमित शाह, कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा के केंद्रीय नेताओं को ‘बाहरी’ करार दिया.
कोलकाता (अमित शर्मा) : बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है. शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिला के कुलपी में आयोजित जनसभा के दौरान सांसद व तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर ही नहीं, बल्कि राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले तृणमूल के दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी पर भी जमकर हमला बोला.
अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने दिनेश त्रिवेदी का नाम लिये बगैर कहा कि वह (दिनेश) कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस में उन्हें घुटन हो रही थी. यदि वह BJP में शामिल हो जाते हैं, तो वे (दिनेश त्रिवेदी) आइसीयू में चले जायेंगे. तृणमूल नेता ने एक बार फिर अमित शाह (Amit Shah), कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा के केंद्रीय नेताओं को ‘बाहरी’ करार दिया.
अभिषेक ने कहा कि जो लोग कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व पश्चिम बंगाल (West Bnegal) के बारे में ठीक से नहीं जानते हैं, वे राज्य पर कब्जा करने की बात कहते हैं. इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है. भाजपा नेता श्री शाह पर तंज कसते हुए श्री बनर्जी ने कहा कि ‘वह कहते हैं कि तृणमूल को उखाड़ फेंकेंगे’. तृणमूल (Trinmool) कोई पोस्टर है, जो उखाड़ फेंकेंगे.
Also Read: Bengal Chunav 2021 : बंगाल में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अगले 10 सालों तक भी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू होने वाला नहीं है. मतुआ समुदाय (Matua Community) को महज गुमराह किया जा रहा है. बंगाल में कमल नहीं खिलेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 250 सीटों पर जीत हासिल करेगी और अगले 50 साल तक बंगाल पर शासन करेगी.
বিজেপির রাজ্য সভাপতি @DilipGhoshBJP মা দুর্গাকে অসম্মান করে বুঝিয়ে দিলেন যে তিনি নারীদের সম্মান করেন না।
মা দুর্গার প্রতি অপমানজনক মন্তব্যের মধ্যে দিয়েই বোঝা যায় কেন @BJP4India শাসিত রাজ্যগুলিতে মহিলারা আজও এতো অপমানিত এবং অত্যাচারিত।#BJPInsultsMaaDurga pic.twitter.com/3yEpi2LLYH
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 13, 2021
पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी ने भी अभिषेक बनर्जी पर पलटवार कर दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक के मैदान में वह (अभिषेक) अभी नये हैं. अच्छा कर रहे हैं. उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसा कुछ नहीं करें, जिससे उनकी पार्टी की छवि धूमिल हो.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




