दिल्ली कोचिंग हादसा: प्रदर्शनकारी छात्रों ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन, RAU's IAS कोचिंग पर चला बुलडोजर, अबतक 7 गिरफ्तार
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Jul 2024 10:13 PM
Delhi IAS Centre Flooding: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान हादसे के बाद छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों के प्रदर्शन की वजह से पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
Delhi IAS Centre Flooding : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, RAU’s IAS कोचिंग, जहां घटना हुई है वहां बुलडोजर चल रहा है. इसकी पुलिस ने इजाजत दे दी है. मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुल मिलाकर अबतक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
विद्यार्थियों की मौत को लेकर सिविल सेवा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस बीच मामले को लेकर राजनीतिक बयान आ रहे हैं. जहां एक ओर बीजेपी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमलावर है. वहीं अन्य राजनीतिक दल इसमें राजनीति न करने की सलाह दे रहे हैं.
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना थी. इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए. उन्हें सोचना चाहिए कि यह घटना क्यों हुई? यदि सरकार का कोई प्रतिनिधि प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करेगा तो हम उसका स्वागत करेंगे, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई भी बातचीत करने नहीं गया है. पीएम मोदी को दुनिया की चिंता है…वे मणिपुर नहीं गए और प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने नहीं गए.
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी कर रहे हैं न्याय की मांग
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी शनिवार को हुई इस घटना में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. वे ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बाहर एकत्रित हैं. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस की तैनाती की है. छात्रों ने रविवार को भी बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास पूसा रोड के दोनों मार्गों में बाधा पैदा की.
Read Also : दिल्ली कोचिंग हादसा: IAS बनकर लौटना था पर तान्या का अब शव आएगा बिहार, लाइब्रेरी में ही टूट गयी सांस की डोर

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हम सभी से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं. पूसा रोड एक महत्वपूर्ण रोड है. इसके आसपास कई अस्पताल स्थित हैं. हमने इलाके में अवरोधक लगाए हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों से हम शांति बनाए रखने की अपील करते हैं. अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदर्शन के कारण किसी को भी परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










