Cyber Crime : बीसीसीएल से सेवानिवृत दादा के खाते से पोती ने की 11 लाख से अधिक की निकासी, साइबर पुलिस ने दोस्त के साथ पोती को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Cyber Crime : धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में एक युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने दादा के खाते से 11 लाख 80 हजार की निकासी कर ली. साइबर थाने की पुलिस ने शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी युवती को उसके दोस्त के साथ कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उनके पास से साढ़े आठ रुपये बरामद भी किए गए हैं.

धनबाद जिले के भूली निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके माता-पिता के खाते से 11 लाख 80 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. उनके पिता बीसीसीएल से सेवानिवृत हैं. शिकायत के बाद साइबर थाने की पुलिस जांच में जुट गयी. इसके बाद पुलिस ने कोलकाता से युवती को उसके दोस्त के साथ धर दबोचा. ये युवती जांच के दौरान बुजुर्ग दंपती की पोती निकली. इनके पास से पुलिस ने खाते से निकाली गयी राशि में से साढ़े आठ लाख रुपये बरामद किए.

Also Read: बिरसा मुंडा विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक में आग्रह, लखनऊ, पुणे और वाराणसी के लिए सीधी विमान सेवा हो

साइबर थाने की पुलिस के अनुसार धनबाद के भूली के रहनेवाले राकेश कुमार ने अपने माता-पिता के खाते से अवैध निकासी की शिकायत धनबाद साइबर थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कोलकाता से इल मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने साढ़े 8 लाख रुपये बरामद भी कर लिए.

Also Read: Jharkhand News : कृषि ऋण माफी योजना की 29 दिसंबर से होगी शुरुआत, तैयारी पूरी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola