Gangasagar Mela : गंगासागर जाने के लिये आउट्रम घाट पर उमड़ने लगी है श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

पूर्व रेलवे से हावड़ा व सियालदह से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का आवेदन किया गया है. जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालओं को सुरक्षित तरीके से गंगासागर मेले तक पहुंचाया जाये. वहीं, रेलवे के प्रतिनिधियों ने कहा है कि मेले के दौरान आठ से 17 जनवरी तक 66 स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी.

विज्ञापन
undefined

गंगासागर मेले में जाने के लिये आउट्रम घाट पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया है. यहीं से होकर श्रद्धालु गंगासागर यात्रा करने के लिये प्रस्थान करते है.

विज्ञापन
undefined

गंगासागर मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी तरह के कदम उठा रही है.

undefined

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना काल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगासागर मेला के लिए ई-सेवा शुरू की थी, जो इस बार भी जारी रहेगी.

undefined

गंगासागर मेला में देश के अन्य राज्यों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं, हालांकि, मेला के दौरान कई तीर्थ यात्री यहां नहीं पहुंच पाते हैं और उनकी सुविधा के लिए इस बार भी ई-सेवाएं जारी रहेंगी, जिसके तहत लोगों को ई-स्नान और ई-पूजा की सेवाएं दी जायेंगी.

undefined

ई-स्नान के तहत लोग ऑनलाइन के जरिये गंगासागर के पवित्र जल की बुकिंग कर पायेंगे, जबकि ई-पूजा के माध्यम से लोग ऑनलाइन गंगासागर के प्रसाद का ऑर्डर दे सकते हैं.

undefined

मेले में लोगों के लिए सागर दर्शन और सागर संग्रहालय की भी सुविधा रहेगी है, जहां गंगासागर से संबंधित विभिन्न तथ्यों को संग्रहित किया गया है, जिसे मेले में आनेवाले श्रद्धालु देख सकेंगे.

undefined

गंगासागर मेला में इस बार क्यूआर कोड सिस्टम भी लागू रहेगा. राज्य के पर्यटन सहित अन्य विभागों ने मिल कर एक विशेष क्यूआर कोड तैयार किया है, जिस पर स्कैन करने से गंगासागर मेला के मैप व सड़कों के बारे में जानकारी मिल पायेगी. यह सिस्टम पहली बार गंगासागर मेला में शुरू किया जा रहा है.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगासागर मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. गंगासागर मेले के दौरान सुरक्षा के लिए इस बार इसरो की भी मदद ली जा रही है. 

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों को ले जाने व वापस लाने के लिए सरकारी 2250 बसों की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में निजी बस सेवा भी जारी रहेगी. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola