मोतीहारी में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, लूट के दौरान घटना को दिया अंजाम

मोतीहारी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने 20 हजार रुपए लूटने के दौरान एक व्यवसायी को गोली मार दी है. व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे उसी दौरान हुई यह घटना.
मोतिहारी के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में घर जाने के दौरान अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने 20 हजार रुपए लूटने के दौरान घटना को अंजाम दिया हैं. व्यवसायी शंभु साह की मुख्य बाजार में ही किराने की दुकान है. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब व्यवसायी अपने लड़के के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे.
घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि घर जाने के दौरान रास्ते में शर्मा चौक के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने शंभु को घेर लिया. अपराधियों ने जब शंभू से बाइक लूटने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध किया. इसी दौरान अपराधियों ने शंभू के पैर में गोली मार दी और फिर झोला छीन कर मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
गोली चलने के बाद आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. गोली लगने से घायल हुए शंभू को मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहाँ उसकी स्थिति अभी ठीक है. लगातार जिले में हो रही गोली बारी की ऐसी घटना से व्यवसायियों में भय का माहोल बना हुआ है.
Also Read: बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी स्मृति स्तंभ की क्या है खासियत, प्रधानमंत्री 12 जुलाई को करेंगे उद्घाटन
घटना के संदर्भ में सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया. जहां अपराधियों की गोली से घायल व्यवसायी को मोतिहारी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. साथ ही घटना स्थल के लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों की बाइक को बरामद किया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




